बरनाला में आयोजित कांग्रेस की महारैली में जालंधर के नेताओं ने बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाई

जालंधर : शनिवार को बरनाला में आयोजित इस विशाल रैली को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी और पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे सहित पंजाब के कई दिग्गज नेताओं ने संबोधित किया। रैली का मुख्य मुद्दा मनरेगा मजदूरों और किसानों के अधिकारों की रक्षा रहा।

इस अवसर पर जालंधर नार्थ के विधायक अवतार हेनरी जूनियर अपने समर्थकों के साथ रैली में शामिल हुए। उनके साथ वार्ड नंबर 77 जालंधर के कांग्रेस अध्यक्ष बलजीत सैम्बी भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। इसके अलावा जतिंदर मार्शल, अनमोल कालिया, सुरजीत बिटू, इष्टपाल चड्ढा, सुनील पम्मा, वर्मा साब, टीटू जी, हर्षदीप सैम्बी, बचितर सिंह, राजेश कुमार और संजीव कुमार सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। नेताओं ने रैली को ऐतिहासिक बताते हुए केंद्र सरकार की नीतियों की आलोचना की।

Related posts

जालंधर में एक्साइज टीम की बड़ी रेड, घर में मिली अवैध शराब, आरोपी की पत्नी राउंडअप

नगर निगम हाउस मीटिंग को लेकर कांग्रेसी पार्षदों का फूटा गुस्सा, बोले-हमारी आवाज दबाई गई, वार्ड की समस्याओं पर कोई सुनवाई नहीं

श्री राम कथामृत के तीसरे दिन दिव्य बाल लीलाओं और श्री राम-सीता विवाह के अलौकिक प्रसंग से भाव-विभोर हुए श्रद्धालु