जालंधर: भारी बारिश के चलते गिरा करीब 100 साल पुराना मकान, 2 वाहन क्षतिग्रस्त

दोआबा न्यूजलाइन

1 बेजुबान जानवर की मलबे के निचे दबने से मौत

जालंधर: बीते रविवार से आज सुबह तक हो रही भारी बारिश के चलते जालंधर के माहीरां गेट में स्थित एक करीब 100 साल पुराना मकान ढह हो गया। मकान के गिरने से आसपास के लोगों के वाहन क्षतिग्रस्त हुए हैं और इसके कारण एक बेजुबान जानवर की मलबा गिरने से मौत हो गई है। वहीं आसपास के लोगों का कहना है कि यह घर करीब 100 से भी ज्यादा पुराना मिटटी और गारे से बना हुआ है। जो लगातार हो रही भारी बारिश के कारण आज सुबह ढेह गया है। लोगों के अनुसार उन्हें नहीं पता यह घर किसका है क्योंकि यह घर काफी समय से बंद पड़ा हुआ है और यहां कोई आता जाता नहीं है।

वहीं आसपास के लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि गिरे हुए मकान का मलबा जल्दी से जल्दी उठाया जाए। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि प्रशासन को चाहिए कि शहर में ऐसी पुरानी और खस्ता बिल्डिंग की मुरम्मत करवाई जाए या फिर उनको कोई बड़ा हादसा होने से पहले खुद गिरा दिया जाए, ताकि अचानक बिल्डिंग गिरने से कोई कोई जानी या माली नुकसान न हो।

Related posts

GNA यूनिवर्सिटी में ‘प्रतिवाद 2026’ का सफलतापूर्वक आयोजन, युवाओं को मिला अपनी प्रतिभा दिखाने का शानदार मंच

जालंधर के थाना डिवीजन नंबर-5 की पुलिस टीम ने लापता बच्चा ढूंढ़कर सही सलामत माता-पिता को सौंपा

जालंधर के इस इलाके में चली अंधाधुंध गोलियां