Jalandhar: निगम मुलाजिमों की हड़ताल दूसरे दिन भी जारी, कंपनी बाग चौक पर फूंका CM मान का पुतला

दोआबा न्यूज़लाइन

हड़ताल के दौरान निगम मुख्यालय का गेट भी किया बंद

जालंधर: पंजाब के जालंधर में मंगलवार को दूसरे दिन भी नगर निगम के कर्मचारियों की हड़ताल जारी है। जानकारी के अनुसार हड़ताल पर बैठे कर्मचारियों ने आज निगम मुख्यालय का गेट बाहर से बंद कर दिया, जिसके कारण कई अधिकारी अंदर दफ्तरों में फंसे रहे। इस दौरान कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। इसके साथ ही निगम कर्मचारियों ने कंपनी बाग चौक (श्री राम चौक) पर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान का पुतला भी फूंका।

वहीं कर्मचारियों के इस धरना प्रदर्शन के चलते शहर में कई जगह कूड़ा उठान का कार्य पूरी तरह ठप रहा। वहीं यूनियन का आरोप है कि पंजाब सरकार वादों को पूरा न करके मुलाजिमों की मांगों को लगातार नजरअंदाज कर रही है। मुलाजिमों ने आज निगम मुख्यालय के मैन गेट पर ताला जड़ दिया, जिसके कारण दफ्तर का पूरा कामकाज थप रहा।

वहीं इस प्रदर्शन के दौरान यूनियन ने यह भी साफ कर दिया कि सरकार जब तक उनकी सभी मांगों पर कार्रवाई नहीं करती, तब तक हड़ताल अनिश्चितकाल तक जारी रहेगी। वहीं इसके साथ ही निगम मुख्यालय का गेट बंद रहेगा और कर्मचारी आंदोलन को और तीव्र करेंगे।

Related posts

APJ कॉलेज में राजेश्वरी पाॅल जी की 102वीं जयंती पर उनको अर्पित संगीतमय श्रद्धासुमन

सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशन्स अपने सभी कोर्सेस में AI की शिक्षा को करेगा शामिल

जालंधर की संत बाबा भाग सिंह यूनिवर्सिटी में नए एकेडमिक सेशन के लिए एडमिशन काउंसलिंग शुरू