Jalandhar: नगर निगम की हाउस मीटिंग के लिए कांग्रेस पार्षदों ने शुरू की तैयारी

दोआबा न्यूज़लाइन

जालंधर: जालंधर में कांग्रेस पार्षदों ने कल होने वाली नगर निगम की हाउस मीटिंग में रूलिंग पार्टी को घेरने के लिए आपस में मीटिंग की है। इस मीटिंग में उन्होंने नगर निगम की तरफ से जारी किए गए एजेंडा पर एतराज़ जताया और कांग्रेस पार्षदों ने कहा कि इस एजेंडा में कई कमियां हैं और कई काम ऐसे हैं जिनसे सीधे तौर पर चहेते ठेकेदारों को फायदा पहुंचाने का इंतज़ाम किया गया है। जिस तरह से एजेंडा नगर निगम के सिर्फ़ एक हलके पर फोकस किया गया है। वह इस एजेंडा में साफ़ दिख रहा है। कांग्रेस पार्षद इन कामों को लेकर मीटिंग में रूलिंग पार्टी को पूरी तरह से घेरेंगे और जालंधर शहर के लोगों की मुख्य मांगों को हाउस मीटिंग में रखेंगे और एजेंडा में कमियों को सामने लाएंगे।

इस बैठक में जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजिंदर बेरी, गुरविंदरपाल सिंह बंटी नीलकंठ, महिंदर सिंह गुल्लू, गुरनाम सिंह मुल्तानी, पवन कुमार, हरप्रीत वालिया, निर्मल कुमार, दविंदर शर्मा बॉबी, डॉ. जसलीन सेठी, उमा बेरी, नवदीप जरेवाल, नीरज जस्सल, सरबजीत कौर, आशु शर्मा, अनुराधा बंगा, गौरव शर्मा नोनी, हरलगन सिंह मौजूद थे।

Related posts

DAV यूनिवर्सिटी के 2 प्रोफेसर वैश्विक शोध मंच पर दुनिया के शीर्ष 2% वैज्ञानिकों की सूची में शामिल

CM मान के OSD राजबीर घुमन को राहत, पढ़ें

अमृतसर से बड़ी खबर, पुलिस कमिश्नर दफ्तर को मिली बम से उड़ाने की धमकी