जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने चोरी हुए 30 मोबाइल फोन सफलतापूर्बक बरामद किए

जालंधर : कमिश्नरेट पुलिस जालंधर ने ,पुलिस कमिश्नर, धनप्रीत कौर, आईपीएस के दिशा निर्देशों अनुसार , एडीसीपी (ऑपरेशंस) विनीत अहलावत और एसीपी (साइबर क्राइम) रूपदीप कौर के सहयोग से सर्च ऑपरेशन चलाया गया। जिसके अंतर्गत CEIR पोर्टल की मदद से 30 खोए हुए या चोरी हुए मोबाइल फोन बरामद करके , उनके असली मालिकों तक पहुंचाने में सफलता हासिल की। कमिश्नरेट पुलिस जालंधर के आईटी स्टाफ के प्रयासों से, खोए हुए मोबाइलों के IMEI नंबरों का पता लगाने के लिए अत्याधुनिक डिजिटल ट्रैकिंग तकनीकों का इस्तेमाल किया गया। गहन जांच के बाद, विभिन्न ब्रांडों के ये 30 मोबाइल फोन बरामद किए।

CEIR पोर्टल, भारत सरकार के दूरसंचार विभाग (DoT) की एक पहल है, जो खोए या चोरी हुए मोबाइल फोन को ब्लॉक करने, उनके दुरुपयोग को रोकने और IMEI आधारित ट्रैकिंग के माध्यम से सभी दूरसंचार नेटवर्क पर उन्हें वापस पाने की सुविधा प्रदान करता है। जालंधर कमिश्नरेट पुलिस नागरिकों से अपील करती है कि वे अपने खोए या चोरी हुए मोबाइल फोन की तुरंत CEIR पोर्टल (https://ceir.gov.in) पर रिपोर्ट करें ताकि उन्हें समय पर सहायता मिल सके।

Related posts

जालंधर के बाबा काहन दास नगर में अवैध शराब रेड मामले में कमिश्नरेट पुलिस ने सामने दिया तत्थ्यों का स्पष्टीकरण

सेंट सोल्जर मैनेजमेंट एंड टेक्निकल इंस्टीट्यूट में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया राष्ट्रीय खेल दिवस

HMV में पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जिम्मेदारी के संदेश के साथ मनाया गया रक्षाबंधन