जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने हेरोइन और नशीली गोलियों सहित 12 लोगों को किया गिरफ्तार

दोआबा न्यूज़लाइन

जालंधर: जालंधर कमिश्नरेट पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ अपना अभियान जारी है। पिछले दो दिनों में विभिन्न थानों की पुलिस टीमों द्वारा चलाए गए अभियानों के दौरान 92.4 ग्राम हेरोइन और 124 नशीली गोलियां बरामद की गईं और 12 लोगों को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस कमिश्नर जालंधर धनप्रीत कौर ने जानकारी देते हुए बताया कि पिछले 2 दिनों में एनडीपीएस अधिनियम के तहत कुल 9 मामले दर्ज किए गए और नशा तस्करी के मामलों में 12 लोगों को गिरफ्तार किया गया।

उन्होंने आगे बताया कि थाना डिवीजन नंबर 6 की पुलिस टीम ने 50 ग्राम हेरोइन के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है, जबकि क्राइम ब्रांच की टीम ने 15 ग्राम हेरोइन के साथ 2 लोगों को गिरफ्तार किया है। इसके अलावा अन्य थानों की पुलिस टीमों ने विभिन्न इलाकों से 27.4 ग्राम हेरोइन और 124 नशीली गोलियां बरामद की हैं।–

Related posts

जालंधर में संसद हरभजन सिंह के घर के बाहर आंगनवाड़ी वर्करों का प्रदर्शन, केंद्र और पंजाब सरकार के खिलाफ की नारेबाजी

भोगपुर में नशे की हालत में पुलिस कर्मियों की गाड़ी ने कई गाड़ियों को मारी टक्कर, मौके पर भारी हंगामा

अच्छे और स्वच्छ मन से की प्रार्थना बिना विलंब सीधे परमात्मा तक पहुंचती है: आचार्य गौरव कृष्ण गोस्वामी