श्री माता वैष्णो देवी जाने वाली ट्रेन के रूट में बदलाव से जालंधर स्थित भक्तों के मन को पहुंची ठेस: राजिंदर बेरी

दोआबा न्यूज़लाइन

नए रुट के अनुसार अब जालंधर रेलवे स्टेशन पर नहीं रुकेगी माँ वैष्णों के दरबार जानें वाली ट्रेन

जालंधर: जम्मू के कटरा में स्थित श्री माता वैष्णो देवी दरबार जाने वाली ट्रेन जो पहले श्री अमृतसर से कटरा होते हुए जालंधर शहर रूककर जाती थी, लेकिन अब सरकार ने उसका रूट बदल दिया है, यह ट्रेन अब जालंधर शहर के रेलवे स्टेशन पर नहीं आएगी। इस बारे में पूर्व एमएलए और जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजिंदर बेरी ने कहा कि सरकार के इस फैसले से माता रानी के भक्तों के मन को भारी ठेस पहुंची है।

उन्होंने कहा कि जालंधर शहर से हजारों श्रद्धालु श्री माता वैष्णों के दरबार में उनका आशीर्वाद लेने जाते हैं, ट्रैन के इस रूट में बदलाव से जालंधर और आसपास के इलाकों के लोगों को माँ वैष्णों के दरबार जानें में परेशानी होगी। पूर्व MLA ने सरकार से मांग की है कि इस ट्रेन का जालंधर शहर रेलवे स्टेशन रूट फिर से बहाल किया जाए ताकि माता रानी के दर्शन के लिए जाने वाले यात्रियों को कोई दिक्कत न हो और भक्त आसानी से माता रानी के दर्शनों के लिए श्री माता वैष्णो देवी दरबार में पहुंच सकें।

Related posts

जालंधर निगम कमिश्नर सुरिंदर सिंह ने हेल्थ ब्रांच के साथ की मीटिंग, शहर की सफाई को प्राथमिकता देने के दिए निर्देश

बाबा साहेब के सम्मान पर कोई समझौता नहीं, दोषियों पर हो सख्त कार्रवाई : राकेश राठौर

पूर्व कैबिनेट मंत्री भगत चुन्नी लाल का निधन, 93 साल की उम्र में ली अंतिम सांस