Jalandhar: सोडल फाटक के अंडर ब्रिज के गर्डर से टकराया ट्रक, आवाजाही प्रभावित

दोआबा न्यूज़लाइन

जालंधर: जालंधर के सोडल फाटक के अंडर ब्रिज के गर्डर से एक ट्रक टकराने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि उससे अंडर ब्रिज का गर्डर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, जिसकी वजह से अंडर ब्रिज पर काफी देर तक आवाजाही प्रभावित रही और वाहनों की लंबी लाइनें लग गईं।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसे के बाद ट्रक ड्राइवर बुरी तरह से ट्रक में फंस गया था जिसे आसपास के लोगों ने बड़ी ही मशक्कत के साथ बाहर निकाला। वहीं कहा यह भी जा रहा है कि चंदन नगर अंडर ब्रिज का गार्डर पहली बार नहीं टूटा है, इससे पहले भी कई बार बड़े वाहनों की लापरवाही के कारण अंडरब्रिज के गार्डर को नुकसान पहुंच चुका है। वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचा और स्थिति को संभाला। पुलिस ने मौके से ट्रक को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी।

वहीं ट्रक चालक ने अपना पक्ष रखते हुए कहा कि गाड़ी चलाते समय उसे गार्डर दिखा नहीं, जिसके कारण ट्रक गर्डर से टकरा गया। फ़िलहाल इस घटना में राहत भरी बात यह रही कि कोई बड़ा जानी नुकसान नहीं हुआ।

Related posts

RS ग्लोबल इमिग्रेशन कंसल्टेंट का स्टूडेंट के लिए सुनहरा ऑफर, जानिए क्या?

जालंधर में CM मान ने बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले पुलिस अधिकारियों को किया सम्मानित, बड़े अधिकारी शामिल

पंजाब सरकार नशों के खिलाफ लड़ रही है निर्णायक लड़ाई : मोहिंदर भगत