जालंधर: बस्ती बावा खेल में अनयंत्रित होकर दुकान के अंदर घुसी तेज रफ्तार थार, दुकान मालिक का लाखों का हुआ नुकसान

दोआबा न्यूजलाइन

जालंधर: जालंधर के बस्ती बावा खेल में कपूरथला रोड पर द्रोना गार्डन के पास तड़कसार सुबह एक थार गाड़ी अनयंत्रित होकर एक दुकान की दीवार और शटर तोड़ अंदर घुस गई। घटना में दुकान मालिक का लाखों का नुकसान हुआ है। आसपास के लोगों के अनुसार टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि गाड़ी के एयर बैग तक खुल गए थे। इस हादसे में कार चालक युवक को भी मामूली चोटें आई हैं, जिसकी आसपास के लोगों ने मरहम पट्टी करवा दी है। हादसा सुबह सवा 6 बजे के करीब का बताया जा रहा है।

वहीं घटना की जानकारी देते हुए दुर्घटनाग्रस्त सेनेटरी की दुकान के मालिक ने बताया कि थार गाड़ी में 2 युवक सवार थे। जिनमें से एक युवक जो गाड़ी ड्राइव कर रहा था उसको मामूली चोटें भी आई हैं। जबकि दूसरा युवक एयर बैग खुलने के कारण सही सलामत है। दुकान मालिक का कहना है कि दोनों युवकों ने शराब पी रखी हुई थी और उनकी गाड़ी में शराब की बोतल भी पड़ी हुई थी। उनके अनुसार एक युवक 18-20 साल के बीच का है और दूसरे की उम्र 22 से 24 साल के बीच है।

वहीं दुकान मालिक का कहना है कि घटना के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची और जांच कर थार चालक युवक को अपने साथ थाने ले गई है।
दुकान मालिक का कहना है कि उसका तो लाखों का नुकसान हो गया। उसका कहना है कि वह थार गाड़ी को यहां से तब तक जाने नहीं देंगे जब तक उनके खर्चे की भरपाई थार मालिक द्वारा नहीं करवाई जाएगी।

Related posts

Daily Horoscope: धनतेरस पर आज इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा, अवश्य करें ये उपाय…

GNA यूनिवर्सिटी में ‘प्रतिवाद 2026’ का सफलतापूर्वक आयोजन, युवाओं को मिला अपनी प्रतिभा दिखाने का शानदार मंच

जालंधर के थाना डिवीजन नंबर-5 की पुलिस टीम ने लापता बच्चा ढूंढ़कर सही सलामत माता-पिता को सौंपा