Breaking: नगर निगम के टिप्पर ने एक्टिवा सवार महिला को मारी टक्कर, मौके पर महिला की मौ+त

दोआबा न्यूज़लाइन

जालंधर: जालंधर के पटेल चौक पर डॉल्फिन होटल के पास आज दोपहर एक भयानक एक्सीडेंट हुआ है। बताया जा रहा है कि डॉल्फिन होटल के पास कूड़ा उठाने वाले नगर निगम के तेज रफ़्तार टिप्पर ने एक एक्टिवा सवार महिला को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयानक थी कि टिप्पर के नीचे आने से महिला की मौके पर ही मौत हो गई है। वहीं टिप्पर का ड्राइवर एक्सीडेंट के बाद मौका पाकर वहां से फरार हो गया है। महिला की पहचान सुनीता निवासी दिलबाग नगर के तौर पर हुई है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार गुरुवार दोपहर 12 बजे के करीब डॉल्फिन होटल के पास एक्टिवा सवार महिला अपनी साइड से नार्मल स्पीड से आ रही थी लेकिन पीछे से आ रहे तेज रफ़्तार नगर निगम के टिप्पर ने गाड़ी महिला के ऊपर चढ़ा दी। हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने एक्सीडेंट की सूचना पुलिस को दी।

वहीं सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल भेज दिया है।
पुलिस ने घटनास्थल से एक्टिवा और टिप्पर को कब्जे में ले लिया है और फरार टिप्पर की तलाश की जा रही है।

Related posts

जालंधर कमिश्नरेट पुलिस द्वारा रिटायर्ड 15 पुलिस अधिकारियों के लिए विदाई समारोह का आयोजन

HMV की एम. वॉक.सेमेस्टर-III की छात्राओं ने विश्वविद्यालय परीक्षा में हासिल किया उत्कृष्ट स्थान

सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स की विभिन्न शाखाओं में उत्साहपूर्वक मनाया गया National Doctors’ Day