Jalandhar : गाजी गुल्ला अंडर ब्रिज पर ट्रक की टक्कर से टूटा गार्डर, बड़ा हादसा होते होते टला

दोआबा न्यूज़लाइन

जालंधर: पंजाब के जालंधर के गाजी गुल्ला क्षेत्र में स्थित अंडर ब्रिज पर बीती देर रात एक ट्रक की टक्कर से ब्रिज का गार्डर टूट कर निचे गिर गया। वहीं गनीमत रही कि देर रात का समय था और ब्रिज पर कोई नहीं था वरनाअगर दिन होता तो बड़ा हादसा हो सकता था। फिलहाल इस हादसे में किसी के हताहत होने की खबर सामने नहीं आ रही है। घटना के बाद ब्रिज पर यातायात बाधित हो गया।

वहीं घटना के बाद सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति पर नियंत्रण पाकर क्रेन की मदद से ट्रैफिक को बहाल किया। वहीं इलाकावासी इस घटना को लेकर नाराज हैं और उनका कहना है कि यह पहली बार नहीं हुआ है,इससे पहले भी कई बार बड़े वाहनों के कारण गार्डर टूट चुका है। इसके बावजूद भी बड़े वाहन अकसर इस रास्ते से गुजरने की कोशिश करते हैं, जिससे अंडर ब्रिज को लगातार नुकसान पहुंचता है।

Related posts

मानव सहयोग स्कूल के 3 छात्रों ने 5 लाख आवेदकों को पछाड़कर विश्व किशोर सांसद बनने का सफर किया तय

प्रधानमंत्री मोदी के दौरे से 1 दिन पहले जालंधर के स्कूलों को मिली बम से उड़ाने की धमकी, PM भी निशाने पर

श्री गुरु रविदास जी के प्रकाश दिवस पर भव्य शोभा यात्रा आज, प्रशासन ने किए रूट डायवर्ट