BJP नेता मनप्रीत बादल की बेटी रिया बादल की हुई सगाई, जम्मू के शाही परिवार से जुड़ा रिश्ता

दोआबा न्यूज़लाइन

पंजाब/श्रीनगर : पंजाब के पूर्व वित्त मंत्री और भाजपा नेता मनप्रीत सिंह बादल के घर जल्द बेटी की शादी की शहनाईयां गूंजने वाली हैं। मिली जानकारी के अनुसार नेता मनप्रीत सिंह बादल की बेटी रिया बादल की सगाई जम्मू कश्मीर के शाही परिवार के पुत्र आर.के. मार्तंड सिंह से हो गई है। बता दें कि रिया बादल के मंगेतर आर.के. मार्तंड सिंह कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डॉ. करण सिंह के पोते और विक्रमादित्य सिंह के पुत्र हैं।

इस सगाई के साथ पंजाब और जम्मू-कश्मीर के दो शाही राजनीतिक परिवार एक साथ जुड़ गए हैं। इस सगाई की घोषणा लड़के के पिता विक्रमादित्य सिंह ने फेसबुक पोस्ट के माध्यम से की। उन्होंने शनिवार को पोस्ट शेयर कर लिखा कि माता रानी की कृपा से, हमें अपने पुत्र आर.के. मार्तंड सिंह और सरदार और सरदारनी मनप्रीत सिंह बादल की पुत्री रिया बादल की सगाई की घोषणा करते हुए अत्यंत प्रसन्नता हो रही है। उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए हमारा प्यार और आशीर्वाद।

बताया जा रहा है कि आर.के. मार्तंड सिंह पूर्व डोगरा राजपरिवार से संबंध रखते हैं और उनके दादा डॉ. कर्ण सिंह कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और कश्मीर रियासत के अंतिम शासक महाराजा हरि सिंह के पुत्र हैं। मार्तंड के पिता डोगरा वंश के अंतिम नाममात्र के उत्तराधिकारी हैं।

Related posts

1 अक्टूबर को फिर महिलाओं के मोबाइल पर होगी ‘टूं-टूं’, खातों में आएंगे 3000 और 4500 रुपये

अमित शाह की महारैली से पहले ट्रैफिक प्लान पर बड़ी राहत: जालंधर-दिल्ली हाईवे पर नहीं होगा डायवर्जन, 62 एकड़ में तैयारियां

पटियाला की चितकारा यूनिवर्सिटी में स्टूडेंट्स का हंगामा, गुस्साए स्टूडेंट्स ने पुलिस की गाड़ी पर किया हमला