Breaking : जालंधर के नामी स्कूलों को आए थ्रेट कॉल, सुरक्षा के चलते बच्चों को भेजा गया घर

दोआबा न्यूज़लाइन

जालंधर: अमृतसर के बाद अब जालंधर के नामी स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी की खबर सामने आ रही है। मिली जानकारी के अनुसार आज सुबह शहर के नामी प्राइवेट केएमवी स्कूल, सेंट जोसेफ कॉन्वेंट स्कूल, IVY वर्ल्ड स्कूल और शिव ज्योति स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी मिली। इसके बाद पेरेंट्स को वॉट्सऐप, फोन कॉल और स्कूल एप की मदद से सूचना दी गई कि वह तुरंत अपने बच्चों को ले जाएं। सूचना मिलते ही मौके पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया और सुरक्षा के चलते तत्काल कॉलेज एवं स्कूल परिसर को खाली करवा लिया गया।

घटना की पुष्टि करते हुए DCP नरेश डोगरा ने बताया कि इस मामले को अत्यंत गंभीरता से लिया जा रहा है। पुलिस ने एहतियात के तौर पर कॉलेज और स्कूलों में तलाशी अभियान शुरू कर दिया है। पुलिस इस मामले में हर एंगल से जांच कर रही है जिसमें धमकी भरे कॉल या ईमेल के बारे में जानकारी हासिल की जा रही है।

इसके साथ ही पुलिस ने यह भी स्पष्ट किया है कि तलाशी अभियान में फिलहाल किसी भी तरह की संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई है। पुलिस स्थिति पर पूरी तरह से नज़र बनाए हुए है और लोगों से शांत रहने की अपील की गई है।

Related posts

पंजाब विधानसभा चुनाव 2027: तैयारियों का जायजा लेने पंजाब पहुंची इलेक्शन कमीशन की टीम

सरपंच के बेटे पर चली ताबड़तोड़ गोलियां, माथा टेककर बाहर निकलते वक्त हुआ हमला

भगवान वाल्मीकि महाराज जी के प्रकट दिवस पर कैबिनेट मंत्री ने विभिन्न धार्मिक समागमों में की शिरकत