J.S फार्म सरमस्तपुर मामला: सरकारी गेहूं के भंडारण में बाधा डालने वालों के विरुद्ध मामला दर्ज

दोआबा न्यूज़लाइन

जालंधर: जालंधर ग्रामीण पुलिस के पास जिला खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग की ओर से जे.एस. फार्म, सरमस्तपुर में स्टोर की गई पंजाब सरकार की केंद्रीय पूल गेहूं (49,672 जूट की बोरियां, लगभग 24,836 क्विंटल) तक पहुंच में बाधा संबंधी एक दरखास्त प्राप्त हुई थी।

17 फरवरी, 2026 को खाद्य एवं आपूर्ति अधिकारी मनीष कुमार तथा उनकी टीम को गोदाम का निरीक्षण करने के लिए प्रवेश से मना कर दिया गया था। फार्म मालिक उपकार सिंह होठी ने कथित रूप से प्रवेश देने से इनकार कर दिया तथा सरकारी गेहूं की सुरक्षा के लिए तैनात सुरक्षा कर्मियों को भी हटा दिया, जिससे इसकी सुरक्षा और लिफ्टिंग कार्यों को लेकर गंभीर चिंताएं उत्पन्न हुईं।

जिसके बाद जिला अटॉर्नी (डीए) लीगल से कानूनी राय प्राप्त करने के उपरांत, एफआईआर नंबर 34 दिनांक 27.02.2026, धारा 316(2), 314, 221 एवं 351(2) बीएनएस के तहत, थाना मकसूदां, जिला जालंधर ग्रामीण में दर्ज की गई है। जालंधर ग्रामीण पुलिस आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार करने हेतु लगातार छापेमारी, नाकाबंदी और चेकिंग अभियान चला रही है। कानून के अनुसार सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Related posts

‘मेरी रसोई’ योजना के तहत हर तीन माह बाद जरूरतमंद परिवारों को उपलब्ध करबाई जा रही पौष्टिक राशन किट

जालंधर से बब्बर खालसा इंटरनेशनल का संचालक IED समेत गिरफ्तार

पंजाब भाजपा अध्यक्ष ने दिया जालंधर शहरी नवनियुक्त जिला प्रधान अशोक सरीन हिक्की को आशीर्वाद