इनोसेंट हार्ट्स के विद्यार्थी तानिश का JEE एडवांस्ड 2026 में शानदार प्रदर्शन

दोआबा न्यूज़लाइन

जालंधर: शहर के इनोसेंट हार्ट्स स्कूल, ग्रीन मॉडल टाउन के विद्यार्थी तानिश शर्मा ने राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) द्वारा आयोजित जेईई एडवांस्ड, 2026 परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करके विद्यालय को गौरवान्वित किया। इस राष्ट्रिय परीक्षा में तानिश शर्मा ने ऑल इंडिया रैंक 4146 का प्रभावशाली स्कोर प्राप्त कर परिवार के साथ- साथ संस्था को भी गौरवान्वित किया है।

इस अवसर पर इनोसेंट हार्ट्स के चेयरमैन डॉ. अनूप बौरी ने विद्यार्थी के अभिभावकों और स्टाफ सदस्यों को इस उल्लेखनीय उपलब्धि के लिए बधाई दी। वहीं प्रधानाचार्य राजीव पालीवाल ने तानिश शर्मा के समर्पित प्रयासों की सराहना करते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

Related posts

PCMSD कॉलेज की BA. B.Ed सेमेस्टर-II की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी मेरिट लिस्ट में बनाई जगह

APJ कॉलेज की MA.फाइन आर्ट्स Sem-4 की छात्रा ने यूनिवर्सिटी में हासिल किया दूसरा स्थान

डॉ. बीआर आंबेडकर प्रतिमा बेअदबी मामले में जालंधर में वाल्मीकि समाज ने किया कल बंद का ऐलान