कोलकत्ता से चली इंडिगो फ्लाइट की चेन्नई में इमरजेंसी लैंडिंग, पायलट को इंजन में खराबी की हुई थी आशंका

दोआबा न्यूज़लाइन

चेन्नई: कोलकत्ता से चेन्नई आ रही इंडिगो की फ्लाइट फ्लाइट 6E-723 की मंगलवार देर रात तकनीकी खराबी के कारण चेन्नई एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिग करवानी पड़ी। बताया जा रहा है कि चेन्नई में लैंड करने से पहले पायलट को महसूस हुआ कि बाएं इंजन में कुछ खराबी आ रही है। जिसके बाद पायलट ने तुरंत एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) को सूचित किया और चेन्नई एयरपोर्ट पर रात को एमरजेंसी लैंडिंग की। इस दौरान एयरपोर्ट पर फुल इमरजेंसी घोषित कर दी गई थी।

बताया जा रहा है कि इंडिगो कि एमरजेंसी लैंडिंग के समय फ्लाइट में 224 यात्री सवार थे। एयरपोर्ट अधिकारियों के मुताबिक इंडिगो की फ्लाइट 6E-723 रात 9:15 बजे कोलकाता से रवाना होनी थी, लेकिन यह करीब 25 मिनट की देरी से रात 9:39 बजे रवाना हुई। जिसके बाद इसे मंगलवार देर रात 11:30 बजे चेन्नई पहुंचना था। रनवे पर उतरने से ठीक पहले पायलट को लगा कि बाएं इंजन में खराबी आ गई है। इसके बाद पायलट ने ATC को अलर्ट किया।

वहीं विमान की एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान विमान में सवार सभी 224 यात्री सुरक्षित रहे और किसी के भी घायल होने की सूचना नहीं है।
विमान के सुरक्षित उतरने के करीब 10 मिनट बाद 11:47 बजे फुल इमरजेंसी वापस ले ली गई। एयरपोर्ट अधिकारियों के अनुसार घटना के बाद चेन्नई एयरपोर्ट का सामान्य संचालन शुरू कर दिया गया और सभी फ्लाइट ऑपरेशन सामान्य रूप से जारी रहे। विमान की चेकिंग के बाद अधिकारियों ने इंजन में आई खराबी के कारणों की जांच की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

Related posts

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में लैंडिग के दौरान विमान का फटा टायर, बाल-बाल बचे विमान में सवार 35 यात्री

बिहार के भागलपुर में 21 मजदूरों से भरी नाव गंगा नदी में पलटी, 2 मजदूर लापता

महाराष्ट्र में सरकारी अस्पताल के NICU में भयानक आग, 3 बच्चों की मौत