दोआबा न्यूज़लाइन
जालंधर: Jalandhar नॉर्थ हलके के लोगों से सीधा संपर्क मजबूत करने और उनकी स्थानीय समस्याओं के समाधान के लिए 17 सितंबर 2026 को हलके में नए कार्यालय का उद्घाटन किया जाएगा। कार्यालय का उद्घाटन सुबह 9:30 बजे इंडस्ट्रियल एरिया स्थित बाबा सोडल जी मंदिर के नजदीक किया जाएगा।
नगर निगम जालंधर के मेयर एवं जालंधर नॉर्थ हलका इंचार्ज वनीत धीर ने बताया कि नए कार्यालय के माध्यम से हलका निवासियों को अपनी समस्याएं, सुझाव और स्थानीय स्तर से जुड़े मामलों को सीधे रखने के लिए सुविधाजनक मंच उपलब्ध करवाया जाएगा। इसके साथ ही लोगों और संबंधित विभागों के बीच बेहतर तालमेल स्थापित कर समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार की ओर से जनकल्याण और बुनियादी सुविधाओं को प्राथमिकता दी जा रही है। शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली, पानी, सड़कों, बुनियादी ढांचे तथा अन्य सार्वजनिक सेवाओं से जुड़े क्षेत्रों में किए जा रहे कार्यों का लाभ लोगों तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।
वनीत धीर ने कहा कि सरकार की जनहितैषी नीतियों और विकास कार्यों का लाभ जमीनी स्तर तक पहुंचाने के साथ-साथ स्थानीय समस्याओं का समय पर समाधान करना भी प्राथमिकता है। नए कार्यालय के माध्यम से हलका निवासियों के साथ निरंतर संपर्क बनाए रखने और उनकी जरूरतों के अनुसार विकास कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए काम किया जाएगा।
इस अवसर पर जालंधर नॉर्थ हलके से संबंधित पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और क्षेत्रवासियों को कार्यक्रम में शामिल होने का निमंत्रण दिया गया है।
उद्घाटन समारोह
तिथि: 17 सितंबर 2026
समय: सुबह 9:30 बजे
स्थान: इंडस्ट्रियल एरिया, बाबा सोडल जी मंदिर के नजदीक i