फिरोजपुर मंडल ने आज सेवानिवृत 31 रेलकर्मियों को किया 11.82 करोड़ रू का समापन देय का भुगतान

दोआबा न्यूज़लाइन

फिरोजपुर: उत्तर रेलवे के फिरोजपुर मंडल में 9 जनवरी यानि की आज सेवानिवृत हुए 31 रेलकर्मियों को लगभग 11.82 करोड़ रूपये समापन देय का भुगतान मंडल रेल प्रबंधक संजीव कुमार के द्वारा किया गया। इन कर्मचारियों की सेवानिवृति 31 दिसम्बर 2025 को हो गई थी।सेवानिवृत के पश्चात् 6 तरह का भुगतान किया जाता है जिसमें पीपीओ, ग्रेचुएटी, कम्मुटेशन, लीव इन कैशमेंट, जीआईएस तथा पीएफ शामिल है।

इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक संजीव कुमार ने सेवानिवृत रेलकर्मियों को संबोधित करते हुए उनके द्वारा की गई रेल सेवा हेतू आभार व्यक्त किया एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि आपका जीवन स्वस्थ, सुखद और समृद्ध हो। उन्होंने सभी सेवानिवृत रेलकर्मियों से कहा कि अपनी पेमेंट का उपयोग सोच-समझ कर करें तथा अपने रूचि के अनुरूप स्वंय को व्यस्त रखे ताकि सेहतमंद बने रहे।

इस अवसर पर वरि० मंडल कार्मिक अधिकारी साक्षी सिंह, वरि० मंडल अभियंता/समन्वय सुमित खुल्लर, वरि० मंडल यांत्रिक अभियंता भूपेन्द्र, वरि० मंडल वित्त प्रबंधक राहुल देव, वरि० मंडल वाणिज्य प्रबंधक परमदीप सिंह सैनी एवं अन्य अधिकारीगण व कर्मचारीगण उपस्थित थे।

Related posts

पंजाब सरकार का दिवाली से पहले सरकारी कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, DA में 3% बढ़ोतरी का ऐलान

लुधियाना और गुरदासपुर के कई स्थानों को बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कप

संगरूर में इंसाफ रैली में राहुल गांधी ने PM मोदी को डिबेट की दी चुनौती, पंजाब में कांग्रेस की सरकार लाने की लोगों से की अपील