जालंधर में चोरों ने तड़के सुबह धर्म कंडे को बनाया निशाना, कैश-मोबाइल और 2 सिलेंडर ले हुए फरार

दोआबा न्यूज़लाइन

जालंधर: पंजाब के जालंधर में दिन प्रतिदिन चोरों के हौंसले बढ़ते जा रहे हैं, आए दिन शहर के किसी न किसी इलाके से चोरी और छीना-झपटी की कोई न कोई खबर सामने आ ही जाती है। ताजा मामला आज जालंधर के सोढल रोड से सामने आया है जहां तड़के सुबह 2 नकाबपोश युवकों ने एक धर्म कंडा दुकान में लूट की वारदात को अंजाम दिया है। बताया जा रहा है कि लूटेरे दुकान पर मौजूद कर्मचारी को बंधक बनाकर कैश, मोबाइल सहित गैस सिलेंडर लेकर वहां से फरार हो गए। घटना के बाद सुबह 10 बजे के करीब दुकान मालिक ने घटना की सूचना पुलिस को दी।

घटना की जानकारी देते हुए धर्म कंडा शॉप के मालिक अभिमन्यु ने बताया कि उनका कर्मचारी रोजाना की तरह ड्यूटी पर मौजूद था तभी दो हमलावर बाइक पर सवार होकर आए, जिन्होंने हेलमेट से चेहरे ढके हुए थे। दुकान मालिक के अनुसार लूटेरों ने दुकान में घुसते ही कर्मचारी पर हथियार तान दिए और उसे जान से मारने की धमकी देकर डराया। इस दौरान लूटेरे दफ्तर में रखा 15 हजार रुपए कैश, 2 गैस सिलेंडर और मोबाइल छीन कर फरार हो गए। जिसके बाद धर्म कंडा के मालिक ने सुबह करीब 10 बजे थाना डिवीजन नंबर 8 में शिकायत दर्ज कराई।

घटना कि सूचना पाकर पुलिस टीम मोके पर पहुंची और मौके का मुआयना किया। आसपास की दुकानों में लगे सीसीटीवी कैमरों में बदमाशों की संदिग्ध हरकतें कैद हो गई हैं। पुलिस फुटेज खंगाल कर लुटेरों के रूट का पता लगा रही है। जांच अधिकारी का कहना है कि पुलिस के हाथ कुछ अहम सुराग लगे हैं और जिनके आधार पर जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Related posts

सिविल अस्पताल जालंधर में 10 महीने से अधूरी सीवर लाइन, मरीजों को हो रही मुश्किल

इलेक्शन रजिस्ट्रेशन अफसर पोलिंग स्टेशनों की रेशनलाइजेशन प्रस्ताव 9 जुलाई तक भेजने सुनिश्चित करें: DC

HMV कॉलेज की छात्राओं ने CA इंटर परीक्षा में सफलता प्राप्त कर बढ़ाया महाविद्यालय का गौरव