जालंधर में नूरमहल पुलिस ने 24 नशीली गोलियों सहित पकड़ा एक नशा तस्कर

दोआबा न्यूज़लाइन

जालंधर: जालंधर के नूरमहल पुलिस ने नशे के विरूद्ध कार्रवाई करते हुए अश्विनी कुमार नाम के एक व्यक्ति को 24 नशीली गोलियों के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी को उस समय दबोचा गया जब वह नशीली सामग्री की सप्लाई करने की फिराक में था। जिसके बाद नूरमहल पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

इस सम्बन्ध में जानकारी देते हुए थाना नूरमहल के मुख्य अधिकारी इंस्पेक्टर पलविंदर सिंह ने बताया कि उनकी पुलिस टीम इलाके में गश्त पर थी। तभी मुखबिर ने टीम को सूचना दी कि एक व्यक्ति नशीली गोलिया लेकर जा रहा है। वहीं पुलिस टीम ने सूचना के आधार पर तुरंत कार्रवाई करते हुए इलाके की घेराबंदी कर आरोपी को नूरमहल के औजला मार्केट स्थित ईंट वाला राह, चीमा कलां के पास से गिरफ्तार किया और फिर उसे थाने ले गई। आरोपी के पास से तलाशी के दौरान हलके नारंगी रंग की 24 नशीली गोलियां बरामद हुईं। पूछताछ में आरोपी ने अपनी पहचान अश्विनी कुमार के रूप में हुई है

वहीं पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 22-61-85 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस अब इस बात का पता लगाने की कोशिश कर रही है आरोपी यह नशीली गोलियां कहां से लेकर आया था और किसको सप्लाई करने वाला था। पुलिस पूछताछ में कई अहम खुलासे होने की उम्मीद है। इस मौके पर इंस्पेक्टर पलविंदर सिंह ने स्पष्ट किया कि नशे का कारोबार करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।

Related posts

Daily Horoscope : वृषभ राशिवालों को आर्थिक मामलों में सकारात्मक अवसर मिल सकते हैं, करें ये उपाय…

इनोसेंट हार्ट्स कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन के “भावी शिक्षकों” ने किया बेहतरीन प्रदर्शन

बरनाला की बर्बरता ही 2027 में आम आदमी पार्टी को करेगी बर्बाद – इंजी. चंदन रखेजा