जालंधर के पॉश एरिया में देर रात 2 कारों की भयानक टक्कर, 2 महिलाएं गंभीर घायल

दोआबा न्यूज़लाइन

जालंधर: जालंधर के चुनमुन चौक पर बीती रात थार और एक अन्य कार के बीच जबरदस्त टक्कर हो गई। बताया जा रहा है कि टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए और गाड़ियों के एयरबैग तक खुल गए। सड़क हादसे में 2 महिलाएं गंभीर घायल बताई जा रही हैं।
वाहनों की हालत देख कर अंदाजा लगाया जा रहा है कि वाहनों की रफ्तार बहुत तेज रही होगी। घटना के बाद चीख पुकार सुन लोग मदद के लिए भागे।

चश्मदीदों का कहना है कि दुर्घटनाग्रस्त कार में दो महिलाएं सवार थीं, जो आपस में बहनें बताई जा रही हैं। हादसे में दोनों महिलाएं गंभीर घायल हुई हैं, जिन्हें तुरंत लोगों की मदद से पास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। हादसे की तस्वीरों में देखा जा सकता है कि गाड़ियों की हालत बेहद खराब है। सफेद रंग की कार एक तरफ से पूरी तरह पिचक गई है और उसके पुर्जे सड़क पर बिखर गए हैं। वहीं थार गाड़ी के खुले एयरबैग हादसे की भयावहता को दर्शा रहे थे।

वहीं घटना की सूचना पाकर मौके पर स्थानीय पुलिस के ड्यूटी ऑफिसर घटनास्थल पर पहुंच गए। पुलिस ने दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को कब्जे में ले लिया है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि यह साफ हो सके कि गलती किस ड्राइवर की थी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और घायलों की स्थिति पर नजर रखी जा रही है। वहीं हादसे की सूचना मिलते ही घायलों के परिजन भी मौके और अस्पताल पहुंच गए हैं।

Related posts

पंजाब में नहीं थम रहा बम थ्रेट्स का सिलसिला, पटियाला के 12 स्कूलों को मिले धमकी भरे ईमेल

अमृतसर एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग की बड़ी कार्रवाई, बैंकाक से आए यात्री से 964 ग्राम गांजा बरामद

जालंधर में तेज रफ़्तार कार ने ऑटो को मारी टक्कर, नशे में धुत्त निकला पूर्व DGP कार चालक