युद्व नशे विरूद्व मुहीम का ढिंढोरा पीटने वाली पंजाब पुलिस का हेड कांस्टेबल हेरोइन सहित गिरफ्तार

दोआबा न्यूज़लाईन

तरनतारन : पंजाब में नशा तस्करी के कई मामले सामने आते रहते हैं। ऐसा ही एक मामला सामने आया जिसने एक बार फिर पुलिस की कारगुजारी पर सवालिया निशान खड़ा कर दिया है। नशा तस्करी मामले में तरनतारन से पुलिस कांस्टेबल को गिरफ्तार किया गया है। 15 किलो हेरोइन के साथ आरोपी को हिरासत में लिया गया। आरोपी की पहचान करनदीप सिंह के रूप में हुई है। वह भारत-पाकिस्तान सीमा से सटे खालड़ा इलाके में एंटी-ड्रोन टीम का कांस्टेबल था। पकड़ी गई हेरोइन की इंटरनेशनल मार्केट में कीमत करीब 100 करोड़ रुपए बताई जा रही है।

आरोपी से 15 किलो हेरोइन के 3 पैकेटों के आलावा एक रिवाल्वर, 5 जिंदा राउंड, करीब 7000 रुपय की करंसी, 2 मोबाइल फोन, 5 शिनाख्ती कार्ड, एटीएम कार्ड के आलावा एक डोंगल और मोबाइल चार्जर बरामद किया गया हैं। इस मामले में करणबीर से पाकिस्तान में बैठे नशा तस्करों के साथ संभावित सबंधो को लेकर सुरक्षा एवं ख़ुफ़िया एजैंसियों द्वारा गहन जांच शुरू किये जाने की जानकारी मिली हैं।

मिली जानकारी के अनुसार बीएसएफ की 115वी बटालियन और एनसीबी की टीम द्वारा सीमावर्ती गांव लहिया के नजदीक की सयुंक्त कार्रवाई के दौरान हैड कांस्टेबल करणबीर सिंह को उस समय काबू किया गया, जब वह अपनी निजी कार में पाकिस्तान की तरफ से ड्रोन के माध्यम से भेजे गए हेरोइन के 3 पैकेट लेकर वापिस लौट रहा था। इन पैकेट में कुल 15 किलो हेरोइन बरामद हुई। BSF ने तुरंत करणबीर सिंह को हिरासत में ले लिया हैं।

इस मामले में डीएसपी सिटी सुखबीर सिंह ने बताया कि आरोपी के मोबाइल फोन को खंगाला जा रहा है, ताकि उसमें मौजूद संपर्क नंबरो तथा अन्य डिजिटल रिकॉर्ड की भी बारीकी से जांच की जा रही है, ताकि सीमा पार से नशीले पदार्थ भेजने वाले व्यक्तियों और पंजाब में उनकी सप्लाई से जुड़े संभावित संपर्को का पता लगाया जा सके।

Related posts

Jalandhar: माईं हीरां गेट की मशहूर दुकान में चोरी, CCTV में कैद आरोपी

मानसा में दर्दनाक हादसा: एंटी ड्रग एक्टिविस्ट झोटा पर Firing, मौत

लुधियाना के CP स्वपन शर्मा को ED का समन, जानें पूरा मामला