नकोदर में अलमस्त बापू लाल बादशाह जी के दरबार पहुंचे हरियाणा CM, माथा टेक कर देश-प्रदेश के लिए की प्रार्थना

दोआबा न्यूज़लाइन

3 दिवसीय मेले का है आज अंतिम दिन

नकोदर/जालंधर: जालंधर के नकोदर में स्थित अलमस्त बापू लाल बादशाह जी के दरबार में चल रहे 3 दिवसीय वार्षिक मेले का आज अंतिम दिन था। मेले के अंतिम दिन आज हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी दरबार में नतमस्तक होने के लिए पहुंचे। मिली जानकारी के अनुसार हरियाणा सीएम के दरबार में पहुंचने पर प्रबंधक कमेटी और भाजपा नेताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। सीएम सैनी ने दरबार में अपना संबोधन पंजाबी में दिया

सीएम सैनी ने दरबार में पहुंचकर पहले माथा टेका और देश व प्रदेश की शांति, समृद्धि तथा आपसी भाईचारे के लिए प्रार्थना की। इस अवसर पर अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि जिस तरह हरियाणा प्रगति कर रहा है, उनकी इच्छा है कि पंजाब भी पीछे न रहे। सैनी ने दरबार में प्रार्थना की कि पंजाब, जो कभी देश का नंबर-1 राज्य था, वह फिर से वही मुकाम हासिल करे और उससे भी और तेजी से आगे बढ़े। उन्होंने बताया कि बापू लाल बादशाह जी की सोच हमेशा गरीब और जरूरतमंद व्यक्तियों की मदद करने की रही है।

वहीं दरबार प्रबंधक कमेटी की तरफ से मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, उनके साथ आई हरियाणा की पूर्व सांसद सुनीता दुग्गल और पूर्व मंत्री असीम गोयल को शॉल और स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर साई हंस दरवेश, जालंधर के पूर्व सांसद सुशील कुमार रिंकू सहित कई प्रमुख नेताओं के अलावा अजय बजाज और आदित्य भटारा जैसे गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Related posts

HMV कॉलेज की पूर्व छात्रा रशदीप का राष्टमंडल एवं एशियाई खेलों के लिए चयन

इनोसेंट हार्ट्स ने प्रेरणा, मनोरंजन और दूरदृष्टि के साथ किया 2026 बैच का स्वागत

APJ कॉलेज के नवागत विद्यार्थियों के लिए और ओरियंटेशन प्रोग्राम का आयोजन