मुख्यमंत्री मान का हालचाल जानने मोहाली पहुंचे हरियाणा CM, जाने बाढ़ के हालात, मदद का दिलाया भरोसा

दोआबा न्यूजलाइन

मोहाली: पंजाब के सीएम भगवंत मान पिछले 4 दिन से तबियत खराब होने के चले फोर्टिस अस्पताल में भर्ती हैं। ताजा जानकारी के अनुसार आज हरियाणा के सीएम नायब सैनी सीएम भगवंत मान से मिलने अस्पताल पहुंचे। सूत्रों के अनुसार सीएम सैनी करीब 20 मिनट तक वहां रुके । उन्होंने सीएम भगवंत मान का हालचाल जाना। इस दौरान उन्होंने मीडिया से दुरी बनाये रखी।

वहीं इस मुलाकात के सम्बन्ध में बयान जारी कर पंजाब सरकार ने कहा कि सीएम मान और सीएम सैनी के बीच 20 मिनट ताजा महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हुई। इस दौरान मुख्यमंत्री सैनी ने पंजाब में बाढ़ के हालातों की जानकारी ली। वहीं उन्होंने सीएम मान को इन हालातों से उभरने के लिए हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया। सीएम सैनी ने यह भी कहा कि बाढ़ के चलते पैदा हालात में हरियाणा पंजाब के साथ खड़ा है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री सैनी ने पंजाब के बाढ़ की स्थिति से उबरने और सीएम मान के जल्द स्वस्थ होने की कामना की।

बता दें कि मुख्यमंत्री भगवंत मान की बीते दिनों बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करने के बाद तबीयत खराब हो गई थी। हालांकि अब उनकी सेहत में सुधार हो रहा है लेकिन अभी वे डॉक्टरों की निगरानी में हैं।

Related posts

चिट्टा बेचने वालों को पाताल से भी ढूंढकर जेल भेजेंगे, 2029 तक पंजाब को नशामुक्त करने का अमित शाह का संकल्प

जालंधर नॉर्थ में बंद स्ट्रीट लाइटों और ख़स्ताहाल सड़कों को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, निगम प्रशासन के खिलाफ की नारेबाजी  

पंजाब के नौजवानों का भविष्य दांव पर है- नशे पर राजनीति नहीं, केंद्र सरकार से जवाब चाहिए : परगट सिंह