कुलगाम में सुरक्षाबलों और आतंकियों की मुठभेड़, लश्कर का 1 आतंकी ढेर, 2 जवान घायल

दोआबा न्यूजलाइन

कुलगाम: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में आज सोमवार की सुबह सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच जमकर मुठभेड़ हुई। मिली जानकारी के अनुसार मुठभेड़ में सेना ने लश्कर के एक आतंकी को मार गिराया है। वहीं मुठभेड़ के दौरान सेना के एक JCO समेत 2 जवान घायल बताए जा रहे हैं।

सेना ने इस ऑपरेशन को ऑपरेशन गुड्‌डर नाम दिया है। बताया जा रहा है कि आज सुबह गुड्‌डर जंगलों में आतंकियों के छुपे होने की सूचना मिली थी। पुलिस, सेना की 9RR और CRPF की एक जॉइंट टीम ने आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद इलाके में सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया। आतंकियों के छिपे होने की खबर मिलने के बाद टीम गुड्डर के जंगलों में संदिग्ध जगह पहुंची। जहां छिपे हुए आतंकवादियों ने गोलीबारी शुरू कर दी। इसके बाद जवानों ने जवाबी फायरिंग की। इस दौरान एक आतंकी मारा गया।

Related posts

झोटा हत्याकांड के बाद मानसा में फिर बने तनावपूर्ण हालत, पुलिस और प्रदर्शकारियों में हुई झड़प

जालंधर : तेज रफ्तार कार की टक्कर से 11 महीने की मासूम की मौत, ड्राइवर मौके से फरार

सरपंच के बेटे पर चली ताबड़तोड़ गोलियां, माथा टेककर बाहर निकलते वक्त हुआ हमला