हरियाणा के CM नायब सैनी ने ली शपथ, समारोह में PM मोदी सहित पहुंचे कई मंत्री

दोआबा न्यूज़लाईन

पंचकूला: हरियाणा में दूसरी बार सीएम चुने गए नायब सैनी ने आज CM पद की शपथ ली है। यह शपथ ग्रहण समारोह पंचकूला के दशहरा ग्राउंड में चल रहा है। समारोह में मुख्य रूप से देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शामिल हैं। जानकारी के अनुसार इस शपथ ग्रहण समारोह में नायब सैनी, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्‌डा, केंद्रीय मंत्री अमित शाह, नितिन गडकरी और राजनाथ सिंह के साथ कई राज्यों के CM व डिप्टी CM भी पहुंचे हैं।

CM सैनी के साथ 13 मंत्रियों ने शपथ ली। जिनमें सबसे ज्यादा 5 चेहरे ओबीसी वर्ग से हैं। जाट, ब्राह्मण और SC वर्ग से 2-2 मंत्री बनाए गए हैं। इसके अलावा पंजाबी, राजपूत और वैश्य बिरादरी से एक-एक मंत्री बनाया गया है।

सामारोह में हरियाणा के CM नायब सैनी के साथ 13 मंत्रियों ने शपथ ली। जिनमें अनिल विज, श्याम सिंह राणा, महिपाल ढांडा, कृष्ण लाल पंवार, अरविंद शर्मा, रणबीर सिंह गंगवा, आरती राव, श्रुति चौधरी, राव नरबीर सिंह, विपुल गोयल, राजेश नागर गुर्जर, गौरव गौतम और कृष्ण कुमार बेदी का नाम शामिल हैं। जिनमें से 5 चेहरे ओबीसी वर्ग से हैं।

Related posts

पंजाब बजट को लेकर आप के वरिष्ठ प्रवक्ता पवन कुमार टीनू ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस, सरकार के रहते वायदे जल्द होंगे पूरे

PM मोदी ने सेपक टकरा विश्व कप 2025 में भारत को पहला स्वर्ण पदक दिलाने पर पुरुष रेगु टीम को दी बधाई

JALANDHAR : नगर निगम में पार्षद मंजीत सिंह टीटू होंगे विपक्ष के नेता और पार्षद चंद्रजीत कौर संघा उप नेता : भाजपा