PM मोदी ने श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस पर अर्पित की श्रद्धांजलि

दोआबा न्यूज़लाइन

नई दिल्ली : देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस पर उनके अद्वितीय साहस और सर्वोच्च बलिदान को श्रद्धांजलि अर्पित की। पीएम मोदी ने कहा कि धर्म और मानवता की रक्षा के लिए गुरु तेग बहादुर जी की शहादत हमारे समाज को सदैव प्रेरित करती रहेगी। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफार्म ‘एक्स’ पर एक पोस्ट कर श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस पर श्रद्धांजलि अर्पित की।

PM मोदी Tweet

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट कर लिखा कि श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस पर हम उनके अद्वितीय साहस और बलिदान को नमन करते हैं। आस्था और मानवता की रक्षा के लिए उनकी शहादत हमारे समाज को सदैव आलोकित करती रहेगी।

Related posts

चंडीगढ़ पुलिस के 60वें स्थापना दिवस पर 1 नवंबर को आएंगे केंद्रीय गृह मंत्री शाह, शहर को दे सकते हैं नईं सौगातें

पंजाब विधानसभा चुनाव 2027: तैयारियों का जायजा लेने पंजाब पहुंची इलेक्शन कमीशन की टीम

भाजपा जिला जालंधर शहरी की नई टीम की बैठक आयोजित