ग्रीन एंड क्लीन जालंधर बना क्राइम कैपिटल जालंधर: इंजी. चंदन रखेजा

दोआबा न्यूज़लाइन

जालंधर : पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार को लगभग चार साल का समय हो चुका है। प्रदेश में लगातार दिन-प्रतिदिन लूटपाट की घटनाएं इस कदर बढ़ गई हैं कि मानो यह आम बात होती जा रही है। इसी बीच जालंधर वेस्ट क्षेत्र में पिछले कई दिनों से लगातार कोई न कोई अप्रिय घटना सामने आ रही है। जहां पहले जालंधर वेस्ट के पूर्व विधायक शीतल अंगुराल के भतीजे की बेरहमी से हत्या कर दी गई, वहीं विजय ज्वेलर्स में हुई चोरी की घटना को अंजाम दिया गया। इसी कड़ी में एक बार फिर कल विपिन ज्वेलर्स पर भी एक बड़ी वारदात होते-होते टल गई।

इन घटनाओं पर गहरी चिन्ता और रोष व्यक्त करते हुए भाजपा के युवा तेज तरार नेता एवं कार्यकारी अध्यक्ष इंजी.चंदन रखेजा ने इसे पंजाब सरकार की बड़ी विफलता करार दिया है। चंदन रखेजा ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार पंजाब में हर मोर्चे पर पूरी तरह विफल साबित हुई है, चाहे वह आम जनता को सुविधाएं देने की बात हो, राज्य की सुरक्षा की बात हो], नशा माफिया दूर करने की बात हो, रेत माफिया दूर करने पर केवल ड्रामा हो या फिर किसी भी प्रकार की सुख-सुविधाएं सुनिश्चित करने की बात-हर स्तर पर यह सरकार असहाय नजर आई है।

चंदन रखेजा ने एक बार फिर कहा कि वे पहले भी कई बार मीडिया के माध्यम से केंद्र सरकार से यह मांग कर चुके हैं कि पंजाब में गवर्नर रूल लगाया जाना चाहिए। इस मांग को लेकर लगातार आवाज तेज होती जा रही है और आज भाजपा के कई अन्य वरिष्ठ नेता एवं जालंधर निवासी और आम लोग भी पंजाब को बचाने, पंजाब की अमन-शांति बनाए रखने के लिए राज्य में गवर्नर रूल लगाने की मांग कर रहे हैं, ताकि पंजाब की जनता और पंजाब पुलिस को पहले की तरह और अधिक सशक्त किया जा सके।

Related posts

मानव सहयोग स्कूल के 3 छात्रों ने 5 लाख आवेदकों को पछाड़कर विश्व किशोर सांसद बनने का सफर किया तय

प्रधानमंत्री मोदी के दौरे से 1 दिन पहले जालंधर के स्कूलों को मिली बम से उड़ाने की धमकी, PM भी निशाने पर

श्री गुरु रविदास जी के प्रकाश दिवस पर भव्य शोभा यात्रा आज, प्रशासन ने किए रूट डायवर्ट