दोआबा न्यूज़लाइन
जालंधर: शहर के एपीजे कॉलेज ऑफ फाइन आर्ट्स में एपीजे एजुकेशन,उत्तर क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र (NZCC) तथा पंजाब ललित कला अकादमी के संयुक्त सौजन्य से तीन दिवसीय लाइव पेंटिंग वर्कशॉप का भव्य आयोजन किया गया।इस लाइव पेंटिंग वर्कशॉप में मुख्य अतिथि के रूप में एडवाइजर टू द डिपार्टमेंट ऑफ़ टूरिज्म एंड कल्चरल अफेयर्स पंजाब गवर्नमेंट दीपक बाली, नार्थ जोन कल्चरल सेंटर की प्रोग्राम आफीसर कमलेश, पंजाब ललित कला अकादमी के अध्यक्ष श्री सुमित दुआ तथा पंजाब ललित कला अकादमी के उपाध्यक्ष बासुदेव बिश्वास भी उपस्थित
हुए।
एपीजे एजुकेशन की निदेशक डॉ सुचरिता शर्मा ने इस लाइव पेंटिंग वर्कशॉप “रंगला पंजाब” में सभी का अभिनंदन करते हुए कहा कि एपीजे एजुकेशन के संस्थापक अध्यक्ष डॉ सत्यपाॅल जी एवं उनकी सुपुत्री सुषमा पाल बर्लिया अध्यक्ष एपीजे एजुकेशन एवं एपीजे सत्या एंड स्वर्ण ग्रुप,चांसलर एपीजे सत्या यूनिवर्सिटी की प्रेरणा एवं प्रोत्साहन से ही हम ललित कला के विभिन्न रूपों में निष्णात कलाकारों को एक ही मंच पर लाकर इन कलाओं को नित नए आयाम देने में सफल हो पाते हैं जिससे वह अन्य कलाकारों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बने।
इस लाइव पेंटिंग वर्कशॉप में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित दीपक बाली का अभिनंदन करते हुए उन्होंने कहा कि हम सभी सार्वजनिक जीवन के विविध क्षेत्रों में उनकी विविध जिम्मेदारियों और योगदानों से भली-भांति परिचित हैं। वे वास्तव में एक बहुआयामी व्यक्तित्व हैं, जो कई मोर्चों पर अद्भुत ऊर्जा और प्रतिबद्धता के साथ कार्य करने में सक्षम हैं। वे न केवल एक कुशल वक्ता, एक करुणामयी इंसान हैं बल्कि सबसे बढ़कर कला और संस्कृति के सच्चे प्रशंसक हैं।आज उनकी उपस्थिति हमारे लिए बड़े सम्मान की बात है।इस अवसर पर मैं विशेष रूप से सुमीत दुआ का हार्दिक अभिनंदन व्यक्त करती हूं जो स्वयं एक उत्कृष्ट कलाकार हैं और कला एवं कलाकारों के हित के प्रबल समर्थक हैं। वित्तीय बाधाओं के बावजूद, उन्होंने कलाकारों को एक सांझे मंच पर लाने की यह सराहनीय पहल की।
रचनात्मकता को पोषित करने और उत्कृष्ट कलाकारों को मंच प्रदान करने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता वास्तव में प्रशंसनीय है। डॉ सुचरिता शर्मा ने प्राचार्य डॉ नीरजा ढींगरा कमलेश एवं बासुदेव बिश्वास का भी स्वागत किया। इस लाइव पेंटिंग वर्कशॉप के तीन दिनों में इंद्रधनुष रूपी रंगों के बिखरने के बारे में सुमित दुआ ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि कलाकार वह व्यक्ति होता है जो अपने कला रूपी दस्तावेज के माध्यम से आज की तस्वीर प्रस्तुत करता है उन्होंने कहा कि कलाकारों को भावनात्मकता को प्रधानता देते हुए इस तरह की कला कार्य करना है कि आने वाली पीढ़ी तक एक सकारात्मक संदेश पहुंचे।
“रंगला पंजाब” थीम पर अपने विचार व्यक्त करते उन्होंने कहा कि जहां एक तरफ पंजाब में हरे भरे खेतों, पांच नदियों और प्राकृतिक सुंदरता की दृश्य की भरमार तो है ही इसके साथ बहुत सारे दर्द भरी यादें भी जुड़ी है और हमें उन सब को समेटकर अपनी पेंटिंग्स में अभिव्यक्त करना है। इस लाइव पेंटिंग वर्कशॉप में पंजाब के श्रेष्ठ कलाकार जसपाल सिंह, अनिल गुप्ता, गुरजंन पाल, डॉ जीवन दुरेजा, डॉ रिंपी अग्रवाल, राजेश कलसी, डॉ गगन गंभीर, हरिंदर भट्टी, सुरुचि शर्मा एवं पवन कुमार अपनी पेंटिंग के जरिए अपने मन के भावों को व्यक्त करेंगे।
प्राचार्य डॉ नीरजा ढींगरा ने गणमान्य अतिथिवृंद का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि नि:संदेह हमारे संस्थापक अध्यक्ष डॉ सत्यपाॅल जी, उनकी
सुषमा पाल बर्लिया एवं उनकी कोओनर एंड डायरेक्टर फैमिली बिज़नेस बोर्ड एपीजे सत्या एंड स्वर्ण ग्रुप, लीड एजुकेशन वर्टिकल ऑफिस बियरर एपीजे एजुकेशन डॉ नेहा बर्लिया की निरंतर सृजनात्मक सोच एवं प्रोत्साहन से ही ऐसी आयोजन संभव हो पाते हैं, उन्होंने इस अवसर पर सुमित दुआ और कमलेश का भी आभार व्यक्त किया, डॉ सुचरिता शर्मा का आभार व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि ललित कलाओं के प्रति उनकी दूरदर्शिता एवं समर्पण से ही हम श्रेष्ठ कलाकारों को एक मंच पर ला पाते हैं, उन्होंने कहा कि एपीजे कॉलेज का नाम आज ललित कलाओं के क्षेत्र में नॉर्थ भारत में अग्रगण्य है उसके पीछे उनकी निरंतर मेहनत एवं प्रोत्साहन ही है।
इस अवसर विशेष पर दीपक बाली, सुमित दुआ, मैडम कमलेश एवं बासुदेव सुदेव बिश्वास को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। यह पेंटिंग वर्कशॉप 16-17 अक्टूबर से 19अक्टूबर तक सूबह 10:00 बजे से लेकर शाम 4:30 बजे तक चलेगी।