गोवा क्लब अग्निकांड: आरोपी लूथरा भाईयों को थाइलैंड से गिरफ्तार कर दिल्ली पहुंची पुलिस

दोआबा न्यूज़लाइन

एयरपोर्ट से गोवा पुलिस ने किया गिरफ्तार

नई दिल्ली: गोवा के नाइट क्लब ‘बिर्च बाय रोमियो लेन’ में बीते दिनों हुए अग्निकांड मामले में बड़ी अपडेट सामने आ रही है। मिली जानकारी के अनुसार आज दोपहर उक्त मामले में मुख्य आरोपी सौरभ लूथरा और गौरव लूथरा को थाइलैंड से दिल्ली लाया गया। दोनों आरोपी भाईयों को
भारतीय सुरक्षा अधिकारीयों की निगरानी में आज दोपहर दिल्ली के इंदिरा गांधी एयरपोर्ट पर लाया गया। जहां गोवा पुलिस की टीम ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया।

मिली जानकारी के अनुसार गोवा पुलिस द्वारा गिरफ़्तारी के बाद अब दोनों आरोपियों को पटियाला हाउस कोर्ट में ट्रांजिट रिमांड के लिए पेश किया जाएगा। वहीं ट्रांजिट रिमांड मिलते ही पुलिस दोनों को गोवा ले जाएगी। जानकारी के अनुसार 9 दिसंबर को थाई अधिकारियों को पता चला था कि भारतीय सुरक्षा एजेसियां जिन भाइयों को ढूंढ रही है, वे फुकेट में छिपकर बैठे हैं। जिसके बाद थाई अधिकारियों ने होटलों पर नजर रखनी शुरू कर दी थी।

बताते चलें कि दोनों गिरफ्तार आरोपी सौरभ और गौरव लूथरा बिर्च नाइट क्लब के मालिक हैं, जहां बीते 6 दिसंबर को आग लग गई थी, जिसमें 25 लोगों की मौत हो गई थी। बताया जा रहा है कि घटना के बाद दोनों भाई थाईलैंड भाग गए थे। जहां थाईलैंड पुलिस ने दोनों भाईयों को 11 दिसंबर को फुकेट में गिरफ्तार कर लिया था। जिसके बाद आज सुबह उन्हें बैंकॉक से भारत डिपोर्ट किया गया। जिसके बाद जब 11 दिसंबर को दोनों भाई होटल से बाहर खाना खाने के लिए निकले तो थाई इमिग्रेशन और पुलिस अधिकारियों ने उनकी पहचान कर उन्हें पकड़ लिया। बताया जा रहा है कि इस अग्निकांड मामले में दोनों पर गैर-इरादतन हत्या और लापरवाही का मामला दर्ज है।

Related posts

BREAKING : Pink City जयपुर में घर में चल रही अवैध पटाखा फ़ैक्ट्री में BLAST के बाद आग, 3 की मौत, 5 झुलसे

जालंधर कमिश्नरेट पुलिस की ड्रग तस्करी मामले में बड़ी कार्रवाई, 100 ग्राम हेरोइन और एक अवैध पिस्तौल बरामद

जालंधर के लम्मा पिंड चौक के पास दर्दनाक Accident, एक्टिवा को ट्रक ने मारी टक्कर, 1 महिला की मौत