दोआबा न्यूज़लाइन
जालंधर: श्री गुरु अर्जन देव जी के पावन गुरगद्दी दिवस के अवसर पर निर्मल कुटिया, जोहलां में निर्मल कुटिया के मुखी संत बाबा जीत सिंह जी के आशीर्वाद से एक निःशुल्क दंत चिकित्सा जांच शिविर का आयोजन किया गया। यह निःशुल्क दंत चिकित्सा शिविर श्री जी डेंटल क्लिनिक, एससीओ -6, ड्रीम टाउन, पतारा रोड- जोहलां द्वारा आयोजित किया गया। श्री जी डेंटल क्लिनिक, जोहलां में हाल ही में शुरू हुआ है और यह परफेक्ट 32 डेंटल केयर क्लीनिक, रामामंडी, होशियारपुर रोड,जालंधर की एक और शाखा के रूप में दंत चिकित्सा सेवाएं प्रदान कर रहा है।
शिविर के दौरान परफेक्ट 32 डेंटल केयर क्लीनिक की ओर से डॉ. रजत रखेजा तथा श्री जी डेंटल क्लिनिक की ओर से डॉ. रिशु वोहरा ने श्रद्धालुओं एवं स्थानीय निवासियों की निःशुल्क दंत जांच की तथा उन्हें दांतों एवं मुंह की उचित देखभाल संबंधी आवश्यक परामर्श भी दिया।
इस पावन अवसर पर निर्मल कुटिया में माथा टेकने एवं गुरगद्दी दिवस के समारोह में शामिल होने पहुंचे अनेक श्रद्धालुओं तथा आसपास के स्थानीय निवासियों ने इस निःशुल्क दंत चिकित्सा शिविर का लाभ उठाया। शिविर में लोगों को दांतों से संबंधित विभिन्न समस्याओं की जांच के साथ-साथ उनकी रोकथाम एवं बेहतर मौखिक स्वास्थ्य के लिए जरूरी सुझाव भी दिए गए।
शिविर में सेवाएं प्राप्त करने वाले सभी मरीजों एवं श्रद्धालुओं ने दोनों योग्य एवं अनुभवी डॉक्टरों द्वारा प्रदान की गई निःशुल्क दंत चिकित्सा सेवाओं की सराहना की और इस सामाजिक एवं स्वास्थ्य सेवा पहल के लिए श्री जी डेंटल क्लिनिक तथा परफैक्ट 32 डेंटल केयर क्लीनिक का आभार व्यक्त किया।
आयोजकों ने कहा कि इस प्रकार के स्वास्थ्य जांच शिविरों का मुख्य उद्देश्य लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उनके नजदीक उपलब्ध करवाना तथा समय रहते दंत रोगों के प्रति जागरूक करना है। भविष्य में भी जरूरतमंद लोगों की सेवा के लिए ऐसे स्वास्थ्य शिविर आयोजित करने के प्रयास जारी रहेंगे।