पूर्व विधायक राजिंदर बेरी की मेहनत रंग लाई, धनोवाली रेलवे क्रॉसिंग अंडर ब्रिज लोगों को किया समर्पित

जालंधर : जालंधर सेंट्रल हलके से 2017 से 2022 तक विधायक रहे राजिंदर बेरी ने अपने कार्यकाल के दौरान गांव धन्नोवाली रेलवे क्रॉसिंग पर अंडर ब्रिज बनाने के लिए नितिन गडकरी से मुलाकात की थी और रेलवे के संबंधित अधिकारियों से भी मुलाकात की थी। उस समय संबंधित अधिकारियों ने इस काम को मंजूरी दे दी थी और यह काम अब पूरा हो गया है। इस अंडर ब्रिज पर अब यातायात शुरू हो गया है। इस अंडर ब्रिज से आस -पास के गांवों को भी काफी फायदा होगा।

इसके साथ ही राजिंदर बेरी के कार्यकाल में परागपुर अंडर ब्रिज, सूर्या एन्क्लेव अंडर ब्रिज, लधेवाली ओवर ब्रिज जैसे बड़े प्रोजेक्ट पर काम शुरू हुआ था ,वह सभी काम आज तैयार होकर लोगों को समर्पित कर दिए गए हैं। इन कार्यों के लिए दिल्ली, फिरोजपुर और जालंधर में विधायक रहते हुए राजिंदर बेरी ने संबंधित अधिकारियों के साथ कई बैठकें कीं थी।

राजिंदर बेरी ने कहा कि यह गांव वालों की पुरजोर मांग थी, लोगों को काफी परेशानी हो रही थी, लोगों ने कई बार मुझे इस काम के बारे में बताया था, मेरी तरफ से गांव वालों से जुड़े अधिकारियों के साथ मीटिंग भी की गई थी। अब अंडर ब्रिज बनकर तैयार है और लोगों को समर्पित कर दिया गया है। इस अंडर ब्रिज के निर्माण के लिए धनोवाली विकास समिति के पदाधिकारी अमनदीप धनोवाली, प्यारा सिंह रंधावा, राज कुमार, रवि, आत्मा राम, भूषण तोखी, कुलविंदर सिंह, गुरमुख सिंह, मिंटू और सभी ग्रामीणों ने राजिंदर बेरी का धन्यवाद किया।

Related posts

अश्वनी अग्रवाल ने विधवा एवं बेसहारा महिलाओं के लिए राशि जारी करने पर पंजाब सरकार का जताया आभार

जालंधर के 120 फुटी रोड पर तेज रफ्तार का कहर, कार-एक्टिवा भिड़ंत में बच्ची घायल

जालंधर के वेस्ट क्षेत्र में शराब तस्कर राजू चौहान पर बड़ी कार्रवाई, घर से दर्जनों पेटियां जब्त, एक आरोपी काबू