अश्वनी अग्रवाल ने विधवा एवं बेसहारा महिलाओं के लिए राशि जारी करने पर पंजाब सरकार का जताया आभार

जालंधर (सतपाल शर्मा ) : अग्रवाल वेलफेयर बोर्ड पंजाब के चेयरमैन एवं वार्ड नंबर 80 के आम आदमी पार्टी पार्षद अश्वनी अग्रवाल ने मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार द्वारा राज्य की विधवा एवं बेसहारा महिलाओं के लिए वित्तीय वर्ष 2026-27 के मार्च माह हेतु 102 करोड़ रुपये से अधिक की राशि जारी किए जाने पर सरकार का आभार व्यक्त किया है।

अश्वनी अग्रवाल ने कहा कि यह निर्णय महिलाओं के सामाजिक एवं आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में एक सराहनीय कदम है। पंजाब सरकार समाज के कमजोर एवं जरूरतमंद वर्गों के कल्याण के लिए संवेदनशीलता के साथ कार्य कर रही है और विशेष रूप से महिलाओं की आर्थिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए लगातार प्रयासरत है।

उन्होंने कहा कि यह वित्तीय सहायता उन हजारों विधवा एवं निराश्रित महिलाओं के लिए बड़ी राहत साबित होगी, जो अपने दैनिक जीवन की आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए सरकारी सहायता पर निर्भर हैं। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में राज्य सरकार जनकल्याणकारी नीतियों को प्राथमिकता दे रही है, जिससे जरूरतमंद परिवारों को सीधा लाभ मिल रहा है।

अग्रवाल ने कहा कि सरकार की यह पहल महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के साथ-साथ उनमें आत्मविश्वास और आत्मसम्मान की भावना भी बढ़ाएगी। लोकहितैषी नीतियों के कारण महिलाओं को सम्मानजनक जीवन जीने में सहायता मिल रही है।

उन्होंने विश्वास जताया कि पंजाब सरकार भविष्य में भी समाज के वंचित वर्गों के उत्थान के लिए इसी प्रतिबद्धता और ईमानदारी के साथ कार्य करती रहेगी, ताकि हर जरूरतमंद तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंच सके।

Related posts

Daily Horoscope : शुक्रवार के दिन आज इन 5 राशियों पर बनी रहेगी माता रानी की अटूट कृपा, पढ़ें राशिफल..

जालंधर नगर कौंसिल/नगर पंचायत चुनाव: पहले दिन नहीं भरा गया कोई नामांकन

मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना और मावां धीयां सत्कार योजना के तहत रजिस्ट्रेशन में तेजी लाई जाए: DC