पूर्व कैबिनेट मंत्री भगत चुन्नी लाल का निधन, 93 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

दोआबा न्यूज़लाइन

जालंधर: पंजाब के पूर्व कैबिनेट मंत्री और आम आदमी पार्टी के मंत्री मोहिंदर भगत के पिता भगत चुन्नी लाल का गुरुवार सुबह निधन हो गया। उन्होंने 93 साल 9 महीने और 9 दिन की उम्र में जालंधर के बस्ती क्षेत्र स्थित अपने निवास पर अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में शोक की लहर है।

शाम 5 बजे होगा अंतिम संस्कार

परिवार के अनुसार भगत चुन्नी लाल का अंतिम संस्कार गुरुवार शाम करीब 5 बजे बस्ती शेख श्मशानघाट में किया जाएगा। पंजाब सरकार ने उनके निधन के मद्देनजर आज आधे दिन की छुट्टी का भी ऐलान किया है।

जालंधर की राजनीति में रहा लंबा सफर

भगत चुन्नी लाल जालंधर वेस्ट की राजनीति में लंबे समय तक सक्रिय रहे। उन्होंने वर्ष 1997 में पहली बार विधानसभा चुनाव जीतकर विधानसभा में प्रवेश किया था। बाद में वे पंजाब सरकार में कैबिनेट मंत्री भी रहे। वर्ष 2017 में उन्होंने सक्रिय राजनीति से संन्यास ले लिया था।

कारोबार से राजनीति तक बनाई पहचान

1 दिसंबर 1932 को सियालकोट में जन्मे भगत चुन्नी लाल का परिवार भारत-पाकिस्तान विभाजन के बाद जालंधर आकर बस गया था। उन्होंने खेलों से जुड़े सामान के निर्यात के कारोबार से अपनी पहचान बनाई और इसके बाद राजनीति में सक्रिय हुए।

परिवार में चार बेटे और चार बेटियां

भगत चुन्नी लाल के परिवार में चार बेटे और चार बेटियां हैं। उनके बेटे मोहिंदर भगत पंजाब की राजनीति में सक्रिय हैं और वर्तमान में राज्य सरकार में मंत्री हैं। भगत चुन्नी लाल का जालंधर की राजनीति और सामाजिक क्षेत्र में लंबे समय तक प्रभाव रहा। उनके निधन को शहर की राजनीति के लिए एक बड़ी क्षति माना जा रहा है।

Related posts

Daily Horoscope : तुला राशिवालों के घर में आज सुख-शांति और प्रसन्नता बढ़ सकती है, अन्य पढ़ें राशिफल…

PCMSD कॉलेज की BA. B.Ed सेमेस्टर-II की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी मेरिट लिस्ट में बनाई जगह

APJ कॉलेज की MA.फाइन आर्ट्स Sem-4 की छात्रा ने यूनिवर्सिटी में हासिल किया दूसरा स्थान