America के एक स्कूल पर हुई फायरिंग, 2 बच्चों की मौत और कई घायल

दोआबा न्यूजलाइन

मिनेसोटा: अमेरिका के मिनेसोटा के एक स्कूल में बीते दिन फायरिंग का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार मिनेसोटा राज्य के
एक कैथोलिक स्कूल में एक अज्ञात हमलावर द्वारा फायरिंग की गई। जिसमें दो बच्चों की गोली लगने से मौत हो गई है, जबकि 17 लोग घायल हैं, जिनमें 14 बच्चे हैं। बताया जा रहा है कि घटना के बाद हमलावर ने खुद को भी गोली मार कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। हमलावर की पहचान 23 वर्षीय रॉबिन वेस्टमैन के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार घटना उस समय की है जब स्कूल में सामूहिक प्रार्थना हो रही थी। तभी अचानक हमलावर ने गोलियां चलनी शुरू कर दीं।
घटना में मारे गए दोनों बच्चों की उम्र 8 और 10 साल बताई जा रही है। घटना के बाद मौके पर स्थानीय पुलिस पहुंची और मौके पर स्थिति को संभाला। पुलिस के अनुसार हमलावर ने खुद को भी गोली मार ली है, जिसमें उसकी मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि हमलावर के पास तीन हथियार थे – एक राइफल, एक शॉटगन और एक पिस्टल बरामद कि गई है।

Related posts

अमेरिकी सेना का हेलिकॉप्टर होर्मुज स्ट्रेट के पास क्रैश, दोनों पायलट सुरक्षित

डोमिनिकन रिपब्लिक के इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर एमरजेंसी लैंडिंग के दौरान प्राइवेट जेट CRASH, पायलट और को-पायलट की मौत

ईरान-इजराइल के बीच 2 महीने की शांति के बाद फिर जंग शुरू, ईरान ने तेल अवीव पर दागी मिसाइलें