BREAKING: जालंधर में सुबह-सुबह सैलून में लगी आग, फायर फइटर्स ने मौके पर पहुंचकर आग पर पाया काबू

दोआबा न्यूज़लाइन

जालंधर : जालंधर के अवतार नगर में मंगलवार सुबह एक सैलून में आग लगने से इलाके में हड़कंप मचा गया। बताया जा रहा है कि अवतार नगर के गली नंबर 13 में स्थित डी आर मेकउप स्टूडियो से आज सुबह तेज धुआं निकलता देख आसपास के दुकानदारों ने फायर ब्रिगेड और सैलून मालिक को घटना की सूचना दी।

वहीं आग की सूचना पाकर फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंची और आग बुझाने में लग गईं। फायर कर्मी के अनुसार जब वह मौके पर पहुंचे तो शॉप में ताला लगा हुआ था। उन्होंने आकर शॉप का ताला तोडा और अंदर पानी की बौछारें मारकर आग बुझाने का काम शुरू किया। उनके अनुसार दुकान में धुआं ही धुआं हुआ पड़ा था, आसपास की दुकानों में भी धुआं चला गया था। फिलहाल आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है।

घटना की सूचना पाकर तुरंत सैलून मालिक भी मौके पर पहुंचे और दुकान के नुकसान का जायजा लेने की कोशिश की। हालाँकि अभी तक शॉप में धुआं अधिक होने से नुकसान का पूरा अनुमान नहीं लगाया जा सका है। राहत भरी बात यह रही है कि घटना में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है। फिलहाल फायर फइटर्स आग बुझाने में लगे हुए हैं इसके बाद ही नुकसान का पूरा अंदाजा लगाया जा सकेगा ।

Related posts

DIG द्वारा जालंधर ग्रामीण में कानून-व्यवस्था एवं अपराध रोकथाम उपायों की समीक्षा

Jalandhar: नगर निगम की हाउस मीटिंग के लिए कांग्रेस पार्षदों ने शुरू की तैयारी

Daily Horoscope: तुला राशिवालों के रिश्तों में मधुरता आएगी, माँ लक्ष्मी को आज गुलाब का फूल अर्पित करें