राहुल-प्रियंका पर FIR दर्ज, जानिए क्या है आरोप?

दोआबा न्यूज़लाईन

दिल्ली : देश की राजधानी दिल्ली प्रदर्शन में कांग्रेस सांसद एवं नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी समेत प्रियंका वाड्रा पर एफआईआर दर्ज हो गई है।
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर इंडिया गंठबंधन द्वारा आकाशवाणी भवन में प्रदर्शन किया गया था। जिसके बाद दोनों पर पुलिस से मारपीट, सरकारी काम में बाधा, धक्कामुक्की और बदसलूकी के आरोप लागते हुए मामला दर्ज किया गया है।

इंडिया गठबंधन के तमाम नेताओं और कार्यकर्ताओं के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज की गई है। विपक्षी इंडिया गठबंधन के सांसदों के साथ कथित बदसलूकी के विरोध में कांग्रेस काला दिवस मना रही है। बीते बुधवार को राहुल और प्रियंका गांधी पर आकाशवाणी में जबरन घुसकर अराजकता करने के मामले में पहले भी मुकदमा दर्ज हो चुका है।

क्या है पूरा मामला?
यह सारा विवाद मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार द्वारा एसआईआर (SIR) प्रक्रिया में संशोधन और वोट चोरी के आरोपों को लेकर छिड़ा हुआ है। वर्तमान में विरोधी पक्ष ज्ञानेश के अस्तीफ़े को लेकर अड़ा हुआ है। इस बीच जंतर-मंतर में स्टूडेंट और इंडिया गंठबंधन के नेता प्रोटेस्ट कर रहे है। इसी के साथ राहुल गांधी ने फॉर्म-6 से जुड़े फैसले लिए जाने के भी आरोप लगाए है।

इस मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट में भी सुनवाई हो चुकी है। सुप्रीम कोर्ट ने ज्ञानेश कुमार को तुरंत निलंबित करने की मांग को खारिज कर दिया है, लेकिन केंद्र सरकार और चुनाव आयोग को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। कोर्ट यह जांच कर रहा है कि चुनाव आयोग के फैसले सर्वसम्मति से हुए या कानून के खिलाफ हैं।

Related posts

BJP नेता सरबजीत मक्कड़ पहुंचे कपूरथला, “विकसित भारत संकल्प सभा” एवं “सेवा संकल्प ज्योति यात्रा” में लिया हिस्सा

जालंधर में PM मोदी के कार्यकाल के 25 वर्ष पूरे होने पर जश्न, निकाली संकल्प यात्रा

दिल्ली में INDIA गठबंधन का जोरदार प्रदर्शन, राहुल गांधी ने लहराया तिरंगा