दोआबा न्यूज़लाइन
जालंधर: जालंधर शहर में निकलने वाली भव्य शोभा यात्रा को लेकर सिटी वाल्मीकि सभा के महिला विंग की एक विशेष बैठक टीवी टावर, खुरला खिंगरां में आयोजित हुई। यह बैठक में चेयरपर्सन रितू भट्टी की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में भगवान वाल्मीकि जी के प्रकाश उत्सव के अवसर पर 24 अक्तूबर को श्री राम चौक (कंपनी बाग) से निकाली जाने वाली विशाल शोभायात्रा की तैयारियों और प्रबंधों को लेकर महिलाओं ने अपने विचार सांझे किये।
इस बैठक के दौरान महिला विंग की सदस्यों ने कहा कि भगवान वाल्मीकि जी के प्रकट दिवस को समर्पित विशाल शोभायात्रा में महिलाएं बड़ी संख्या में शामिल होंगी। बैठक में महिलाओं की ओर से बैंड-बाजे, संगीत एवं भजन मंडलियों के साथ शोभायात्रा में भाग लेने का ऐलान किया गया।
इस अवसर पर सिटी वाल्मीकि सभा के प्रधान राजेश भट्टी, चीफ पैट्रन चंदन ग्रेवाल और जनरल सैक्रेटरी राजेश पदम विशेष रूप से उपस्थित हुए। उन्होंने महिला विंग की सदस्यों द्वारा शोभायात्रा को लेकर की जा रही तैयारियों की सराहना करते हुए उनका धन्यवाद किया तथा सभी महिलाओं को 24 अक्तूबर की विशाल शोभायात्रा में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया। बैठक में महिला विंग की पदाधिकारी और सदस्य भी उपस्थित रहीं और उन्होंने शोभायात्रा को सफल बनाने के लिए हरसंभव सहयोग देने का विश्वास दिलाया।
इस बैठक में यशपाल गिल ठंडू पहलवान, अनुराधा बंगा कांग्रेस जिला महिला प्रधान, पार्षद मंजीत कौर, सीमा गिल, एसके कल्याण, गौरव भट्टी, गोपाल साईं, सुभाष गिल, अंकुश भट्टी, वंदना मेहता, अंजलि सहोता, भगवती देवी, पल्लवी कौर, कालू पहलवान, बॉबी सोंधी, भारत भट्टी, पंकज भट्टी, सिकंदर कल्याण, नरेश लल्ला, राजू थापर, रितु भट्टी, सौरव भट्टी, दीपक सहोता, राजेश भट्टी, सनी कल्याण, प्रदम, नरेश लाला, वंदना मेहता, अंजलि सहोता, सीमा गिल, मनजीत कौर काउंसलर, भागवंती झाई जी, पलवी, लक्की दादरा, जसविंदर कौर, रमन जीत कौर, गोपाल भट्टी, दिल प्रीत कौर, रूपा रानी, शीला देवी, रवीना बंगा व अन्य मौजूद रहे।