AAP मंत्री संजीव अरोड़ा के ठिकानों पर ED की रेड, चंडीगढ़ स्थित आवास से हुई गिरफ़्तारी

दोआबा न्यूज़लाइन

चंडीगढ़: पंजाब सरकार के कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है। मिली जानकारी के अनुसार AAP मंत्री अरोड़ा को उनके चंडीगढ़ स्थित निवास से शनिवार को छापामारी कर ED की टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक ED की रेड शनिवार सुबह संजीव अरोड़ा के चंडीगढ़ स्थित सरकारी निवास, दिल्ली और गुरुग्राम के ठिकानों में हुई है। सरकारी घर के साथ हैंपटन स्काई रियलिटी लिमिटेड के ऑफिस पर भी रेड हुई है।

बताया जा रहा है कि आज चंडीगढ़ सेक्टर -2 स्थित संजीव अरोड़ा के सरकारी घर पर ED की टीम 15 गाड़ियों में पहुंची और उनके घर को घेर लिया। इसके बाद उनके घर के बाहर सिक्योरिटी के लिए बीएसएफ CRPF के जवान तैनात कर दिए गए। ED टीम की करवाई के दौरान किसी को भी घर के अंदर से बाहर जाने या बाहर से अंदर जाने की अनुमति नहीं थी।

जानकारी के अनुसार जांच में सामने आया है कि संजीव अरोड़ा ने अपनी कंपनी के जरिए मोबाइल फोन की 100 करोड़ रुपए से ज्यादा की फर्जी GST खरीद दिखाकर बड़े स्तर पर मनी लॉन्ड्रिंग की। जिसके बाद दुबई से भारत में अवैध रकम की राउंड-ट्रिपिंग के लिए इन सामानों के एक्सपोर्ट का इस्तेमाल किया।

वहीं संजीव अरोड़ा के ठिकानों पर रेड और उनकी चंडीगढ़ स्थित आवास से गिरफ़्तारी पर बोलते हुए आप सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि मोदी राज में एजेंसियों का गलत इस्तेमाल किया जा रहा है। पीएम मोदी पंजाब के लोगों के साथ धक्का कर रहे हैं। ईडी को पार्टी तोड़ने में लगाया है, किसी मनी लॉन्ड्रिंग को पकड़ने के लिए नहीं।

Related posts

जालंधर IED ब्लास्ट मामले में डिलीवरी बॉय की मदद के लिए राज्यसभा सांसद साहनी ने बढ़ाया मदद का हाथ, नई स्कूटी देंगे

West Bengal को मिला नया CM, PM मोदी की मौजूदगी में गवर्नर ने शुभेंदु सहित 5 विधायकों को दिलाई शपथ

सैकड़ों भाजपाईयों ने प्रधान सुशील की अध्यक्षता में मोर्चा संभाल विशाल रोष मार्च निकाला