महाराष्ट्र से आए 1 परिवार ने माता बज्रेश्वरी मंदिर में चढ़ाया 100 ग्राम सोने का हार, पढ़ें खबर…

दोआबा न्यूज़लाइन

कांगड़ा: हिमाचल प्रदेश में स्थित प्रसिद्ध माता बज्रेश्वरी मंदिर में एक महाराष्ट्र के श्रद्धालु ने अपनी आस्था रखते हुए 100 ग्राम सोने का हार चढ़ाया है। मिली जानकारी के अनुसार बीते बुधवार को बज्रेश्वरी माता मंदिर में माथा टेकने आए महाराष्ट्र के पुणे से आए एक परिवार ने माता के चरणों में 100 ग्राम सोने का हार अर्पित किया है। इस परिवार ने पहले मंदिर में पूजा अर्चना की और फिर मंदिर अधिकारी शिवाली ठाकुर की उपस्थिति में लाया हुआ 100 ग्राम सोने का हार माता को समर्पित किया।

इस संबंध में जानकारी देते हुए मंदिर अधिकारी शिवाली ठाकुर ने बताया कि महाराष्ट्र के पुणे निवासी विनोद एन शर्मा अपने परिवार सहित माता बज्रेश्वरी के दरबार में पहुंचे थे। जहां उन्होंने माता की शैय्या के लिए 100 ग्राम सोने से निर्मित हार भेंट के रूप में अर्पित किया है। उन्होंने बताया कि माता बज्रेश्वरी के प्रति इस श्रद्धालु परिवार की गहरी आस्था और विश्वास है तथा वह इसलिए विशेष रूप से माता के दर्शन करने के लिए कांगड़ा पहुंचे थे।

Related posts

Daily Horoscope : शनिवार के दिन आज इन 7 राशियों पर बनी रहेगी शनिदेव महाराज की अपार कृपा, करें ये उपाय…

West Bengal को मिला नया CM, PM मोदी की मौजूदगी में गवर्नर ने शुभेंदु सहित 5 विधायकों को दिलाई शपथ

Daily Horoscope : वृषभ राशिवालों के पुराने रुके हुए कार्य पूरे हो सकते हैं, रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी