हरियाणा में महसूस किए गए भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर दर्ज 2.8 तीव्रता

दोआबा न्यूज़लाइन

नई दिल्ली: हरियाणा दिल्ली-एनसीआर औरके कुछ इलाकों में आज सुबह भूकंप के हल्के झटके महसूस हुए। भूकंप का केंद्र हरियाणा के रेवाड़ी जिले में बताया गया है। मिली जानकारी के अनुसार भूकंप सुबह करीब 7 बजकर 1 मिनट पर महसूस किए गए हैं। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार इसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 2.8 दर्ज की गई। भूकंप का केंद्र जमीन के अंदर पांच किलोमीटर था।

हालांकि भूकंप के कारण कहीं से भी नुकसान की कोई खबर सामने नहीं आई है। हालाँकि भूकंप के दौरान कई जगह लोगों ने हल्का कंपन महसूस किया और गुरुग्राम में लोगों ने छतों के पंखें हिलते देखे, लेकिन स्थिति सामान्य बनी रही। भूकंप के झटके महसूस होने के चलते लोग घरों से भी भहर आ गए थे।

Related posts

जॉइंट एक्शन कमेटी SCBC करेगी CM मान के घर के बाहर प्रदर्शन, CP के साथ की अहम बैठक

निगम कमिश्नर ने बर्ल्टन पार्क में चल रहे काम का किया रिव्यू, दिए सख्त निर्देश

AAP कन्वीनर केजरीवाल को लॉरेंस गैंग से मिली जान से मारने की धमकी, आप विधायक ने की मोहाली पुलिस में शिकायत