चक्की पुल क्षतिग्रस्त होने के चलते उत्तर रेलवे ने इस रुट की कई ट्रेनें की रद्द और कईयों के बदले रुट

दोआबा न्यूजलाइन

पठानकोट: पठानकोट के पास चक्की नदी में भारी मिट्टी के कटाव और अचानक आई बाढ़ के कारण, पठानकोट कैंट और कंदरोड़ी सेक्शन के बीच रेल यातायात अस्थायी रूप से स्थगित कर दिया गया है। जिसके कारण निम्नलिखित ट्रेनों को रद्दीकरण/मार्ग परिवर्तन किया गया है:-

ट्रेन का रद्दीकरण:-

1) ट्रेन संख्या 54622 पठानकोट-जालंधर सिटी पैसेंजर (JCO 26.08.2025) रद्द रहेगी।

ट्रेनों का मार्ग परिवर्तन:-

1) ट्रेन संख्या 22478 श्री माता वैष्णो देवी कटरा नई दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस (JCO 26.08.2025) को पठानकोट कैंट-मुकेरियां-भोगपुर सिरवाल के बजाय पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, ब्यास, जालंधर कैंट के रास्ते चलाया जाएगा।

2) ट्रेन नंबर 19224 जम्मूतवी साबरमती बीजी जेसीओ 26.08.2025 को मीरथल, मुकेरियां, दसुवा, टांडा उड़मुड़ और भोगपुर सिरवाल में स्टॉपेज को छोड़कर, पठानकोट कैंट – मुकेरियां – भोगपुर सिरवाल के बजाय पठानकोट – गुरदासपुर – अमृतसर ब्यास जालंधर सिटी के रास्ते चलाने के लिए डायवर्ट किया गया है।

Related posts

पंजाब में 2 दिन की बारिश से मौसम ने ली करवट,पहाड़ों में ताजा बर्फ़बारी, पंजाब के 4 जिलों में आज बारिश के आसार

फिरोजपुर मंडल ने शुरू किया विशेष जागरूकता अभियान, प्राइमरी ट्रेनों में ‘रेलवन ऐप’ के स्टीकर लगाकर तेज किया अभियान

पंजाब में 4 साल पूरा होने पर CM मान ने पेश किया रिपोर्ट कार्ड, कहा- अमृतसर में बनेगा इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम