JALANDHAR : नहर के किनारे संदिग्ध अवस्था में पड़ा मिला शव

दोआबा न्यूज़लाईन (जालंधर/क्राइम)

UPDATE जालंधर: DSP दलबीर सिंह मौत मामला, अज्ञात लोगों द्वारा सिर पर गोली मारकर की गई थी हत्या

पुलिस ने हत्या और लूट का किया केस दर्ज

महानगर के बस्ती बावा खेल नहर के पास से मिले डीएसपी दलबीर सिंह के शव मामले में पुलिस ने एक बड़ा खुलासा किया है। मिली सूचना के अनुसार दलबीर सिंह की मौत सिर पर गोली लगने से हुई है। बताया जा रहा है कि कुछ लूटेरों से मृतक की हाथापाई हुई, जिस दौरान लूटेरों ने उन्हें उनकी ही पिस्तौल से गोली मार दी। मौके पर मिले खाली खोल भी उनकी पिस्तौल के ही बताए जा रहे है। इस मामले में कार्रवाई करते हुए कमिश्नरेट पुलिस द्वारा हत्या और लूट का केस दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल पुलिस द्वारा अज्ञात हमलावरों के खिलाफ FIR दर्ज कर दी गई है। जानकारी के अनुसार पुलिस ने केस में कुछ आरोपियों की भी पहचान कर ली है।

वहीं पुलिस द्वारा आज सुबह डीएसपी के शव का पोस्टमार्टम करवा कर शव उनके परिवार को सौंप दिया गया है। कपूरथला के गांव खोजेवाल स्थित उनके निवास स्थान पर आज परिवार द्वारा उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया है।

महानगर से आज सुबह सुबह एक सनसनी खेज़ खबर सामने आई है। मिली सूचना के अनुसार आज नए साल के पहले दिन देर रात पुलिस को सूचना मिली कि बस्ती बावा खेल नहर के पास एक शव पढ़ा है। ACP निर्मल सिंह ने बताया की शव को बरामद करके पोस्मार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया गया था। ACP निर्मल सिंह ने बताया कि शव के पास एक फ़ोन पढ़ा था जिसकी शिनाख्त करने के वाद पता चला कि मृतक व्यक्ति DSP दलवीर सिंह है। ACP निर्मल सिंह ने बताया कि DSP दलवीर सिंह संगरूर में PAP में तैनात थे। जोकि जिला कपूरथला के गावं खोजेवाल के रहने वाले थे। जानकारी के अनुसार वह 31 दिसंबर वाले दिन अपने दोस्तों के साथ नए साल के मौके पर कहीं बाहर गए थे। उस समय वह अपने बॉडी गार्ड को भी साथ नहीं लेकर गए थे। डीएसपी दलबीर सिंह को अर्जुन अवार्ड भी मिल चुका है।

बता दें लाश के सिर के पिछले हिस्से और मुंह पर चोट के निशान हैं। ACP निर्मल सिंह ने बताया कि HIT AND RUN का केस लग रहा है लेकिन पुलिस हत्या के एंगल से भी मामले की जांच कर रही है। क्योंकि पुलिस को घटनास्थल से खून के निशान, बाइक के इंडिकेटर और बाइक के टूटे हुए हिस्से बरामद हुए हैं। हालांकि शव से डीएसपी की पिस्टल बरामद नहीं हुआ है जो वह साथ लेकर गए थे।

गौरतलब है कि कुछ दिन पहले किसी विवाद के चलते डीएसपी दलबीर सिंह ने गांव मंड में ग्रामीणों से कुछ कहा सुनी हो गई थी जिसके चलते DSP दलवीर सिंह ने 2 फायर भी कर दिए थे। लेकिन गनीमत यह रही कि DSP के फायर से कोई घायल नहीं हुआ था। बाद में पुलिस ने उनका राजीनामा करवा दिया था। उस समय गांव वालों का आरोप था कि वारदात के वक्त डीएसपी नशे में थे।

Related posts

राहुल गाँधी को “आतंकी” कहने के बयान पर बुरे फंसे रवनीत बिट्टू, FIR दर्ज

चंडीगढ़ के पूर्व IAS के घर पर ED की Raid, करोडों का कैश और ज्वेलरी बरामद

पंजाब की AAP सरकार हर मुद्दे पर रही विफल: राजिंदर बेरी