मुंबई के एक्टिंग स्टूडियो में 20 बच्चों को बनाया बंधक, पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद बच्चों को छुड़ाया, आरोपी गिरफ्तार

दोआबा न्यूज़लाइन

मुंबई: मुंबई के पवई इलाके से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि मुंबई में दिन दहाड़े रा स्टूडियो में गुरुवार को एक व्यक्ति द्वारा करीब 20 बच्चों को स्टूडियो में ही बंधक बना लिया है। इस खबर से इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही स्टूडियो के बाहर बच्चों के परिजन और अन्य लोग इकट्ठे चिंतित हैं।

बताया जा रहा है कि घटना की सूचना पाकर पुलिस, फायर ब्रिगेड और एम्बुलेंस की टीमें मौके पर पहुंची। लेकिन थोड़ी देर बात पुलिस और स्पेशल कमांडो ने कार्रवाई कर बच्चों को बाहर निकाला और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। मौके से एयरगन और केमिकल बरामद किया गया है। बताया जा रहा है कि आरोपी का नाम रोहित है और वह इसी स्टूडियो में काम करता है और उसका एक यूट्यूब चैनल भी है। मुंबई पुलिस ने बताया कि आरोपी मनोवैज्ञानिक रूप से अस्थिर लग रहा है।

जानकारी के अनुसार स्टूडियो में करीब 100 बच्चों को आज ऑडिशन के लिए बुलाया गया था। जिनमें से करीब 80 बच्चों को रोहित ने जाने दिया और 15 -20 बच्चों को यहां स्टूडियो की पहली मंजिल में बंधक बना लिया।

Related posts

जमशेर डेयरी कॉम्प्लेक्स में भारी हंगामा, किसानों ने रोका संदिग्ध दूध का टैंकर, हाथापाई के बाद धरने पर बैठे किसान

सोशल मीडिया वायरल मैसेज के बाद LPU में भारी बवाल, घटना के 2 दिन बाद सामने आई LPU की सीनियर लीडरशिप

पटियाला की चितकारा यूनिवर्सिटी में स्टूडेंट्स का हंगामा, गुस्साए स्टूडेंट्स ने पुलिस की गाड़ी पर किया हमला