DC वरजीत वालिया ने गेहूं की खरीद का लिया जायजा, लिफ्टिंग में तेजी लाने के दिए निर्देश

दोआबा न्यूज़लाइन

पंजाब सरकार ने किसानों की उपज का एक-एक दाना खरीदने की वचनबद्धता दोहराई

जालंधर: जालंधर के डिप्टी कमिश्नर वरजीत वालिया ने आज जिले में चल रही गेहूं की खरीद का जायजा लेते हुए अधिकारियों को फसल की लिफ्टिंग में तेजी लाने के निर्देश दिए। खाद्य एवं सिविल सप्लाई, मंडी बोर्ड और खरीद एजेंसियों के अधिकारियों के साथ बैठक की अध्यक्षता करते हुए डिप्टी कमिश्नर ने खरीद के बाद अनाज मंडियों से गेहूं की लिफ्टिंग को साथ-साथ सुनिश्चित करने पर जोर दिया। उन्होंने खरीद एजेंसियों को हिदायत की कि निर्धारित समय के अंदर मंडियों से खरीदी गई गेहूं का स्टॉक उठाना सुनिश्चित बनाया जाए।

उन्होंने मंडी-वार लिफ्टिंग का जायजा लेते हुए अधिकारियों से कहा कि जिन मंडियों में भंडारण की क्षमता कम है, उनमें फसल की लिफ्टिंग को प्राथमिकता के आधार पर करवाया जाए ताकि किसानों को कोई दिक्कत पेश न आए। पंजाब सरकार द्वारा किसानों की उपज का एक-एक दाना खरीदने की प्रतिबद्धता दोहराते हुए डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा किसानों को मंडियों में कोई मुश्किल नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि समूची खरीद प्रक्रिया को उचित और निर्विघ्न ढंग से निपटाने के लिए जिला प्रशासन द्वारा पुख्ता प्रबंध सुनिश्चित किए गए है।

डीसी ने आगे बताया कि इस बार जिले में 5 लाख 27 हजार मीट्रिक टन गेहूं की खरीद का लक्ष्य तय किया गया है, जबकि पिछले सीजन के दौरान 5,14,721 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद की गई थी। उन्होंने कहा कि जिले में खरीद कार्यों को उचित ढंग से निपटाने के लिए 79 रेगुलर और 24 अस्थायी मंडियां स्थापित की गई हैं, जिनमें पीने का पानी, शेड, लाइटें, शौचालय समेत किसानों और मजदूरों की सुविधा के लिए सभी जरूरी प्रबंध सुनिश्चित किए गए है।

इसके अलावा खरीदी गई फसल की अदायगी निर्धारित समय के अंदर सीधे किसानों के खातों में की जा रही है। बैठक में जिला खाद्य एवं सिविल सप्लाई कंट्रोलर नरिंदर सिंह, जिला मंडी अधिकारी अरविंदर सिंह और खरीद एजेंसियों के अधिकारी मौजूद थे।

Related posts

Daily Horoscope : जानें किन राशियों के लिए मंगलकारी रहेगा आज का दिन, पढ़ें राशिफल…

पारदर्शी भर्ती व्यवस्था ने युवाओं के सपनों को दी नई उड़ान, 67 हजार से अधिक को मिला रोजगार : अश्वनी अग्रवाल

जालंधर के डेरा बल्लां पहुंचे सांसद चन्नी, डेरे के चैरिटेबल अस्पताल को भेंट की आधुनिक एम्बुलेंस