दोआबा न्यूज़लाइन
मेष- आज दिन की शुरुआत किसी शुभ समाचार के साथ होगी। व्यापार में कोई ऐसी घटना घट सकती है जिससे आपको यकायक धन लाभ होगा। राजनीति में वर्चस्व बढ़ेगा। विद्यार्थियों को अध्ययन से संबंधित कोई शुभ समाचार मिलेगा। किसी विशिष्ट व्यक्ति से मार्गदर्शन मिलेगा।
आज का उपाय : आज सांय काल साबुत उड़द दाने लेकर उन पर थोड़ी दही और सिंदूर छिड़क कर पीपल के पत्ते पर रखकर इन्हें पीपल की जड़ में रख दें।
वृष – आज कार्य क्षेत्र में अपने अधीनस्थ एवं उच्च अधिकारियों से व्यर्थ वाद विवाद से बचें। अन्यथा आपके लिए बड़ी मुसीबत खड़ी हो सकती है। व्यापार में कोई ऐसी घटना अथवा अनुबंध हो सकता है जिससे आपको बड़ी धनराशि प्राप्त हो सकती है। कोर्ट कचहरी के मामले में बेहद सजगता और सावधानी बरतें।
आज का उपाय : आज ॐ नमो भगवते वासुदेवाय नमः मंत्र का 108 बार जाप करें।
मिथुन – आज उच्च अधिकारियों की घनिष्ठता से महत्वपूर्ण कार्य सफल होगा.व्यापार में आय बढ़ाने के प्रयास सफल होंगे। व्यापारिक स्थल में परिवर्तन होने के योग बनेंगे। राजनीति में पद एवं प्रतिष्ठा बढ़ेगी। व्यर्थ वाद-विवाद से बचें अन्यथा मारपीट या कारावास हो सकता है। किसी महत्वपूर्ण परियोजना की कमान मिल सकती है।
आज का उपाय : आज भगवान शिव को दूध एवं शक्कर अर्पित करें ।
कर्क- आज आजीविका की तलाश पूरी होगी। शासन सत्ता का लाभ मिलेगा। नौकरी के लिए दिए गए साक्षात्कार एवं परीक्षा प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी। बौद्धिक कार्य में संलग्न लोगों को अचानक सफलता और सम्मान मिलेगा। व्यापार में पिता के सहयोग से उन्नति होगी।
आज का उपाय: वर्षा का पानी छत पर रखें।
सिंह – आज शासन सत्ता से जुड़े लोगों को नवीन दायित्व मिल सकते हैं। नवनिर्माण की योजना कार्य रूप लेगी। व्यर्थ के विवाद को विकराल रूप देने से पहले समाप्त करने का प्रयास करें। राजनीति के क्षेत्र में वर्चस्व कायम रहेगा। समाज में सम्मान और उपहारों का लाभ मिलेगा।
आज का उपाय : आज छोटे-छोटे बच्चों को खीर बांटे।
कन्या- आज राजनीति में वर्चस्व स्थापित होगा। व्यापार में नए सहयोगी लाभकारी सिद्ध होंगे। वाहन खरीदने की पुरानी अभिलाष आज पूरी होगी। बेरोजगारों को रोजगार मिलेगा। कला अभिनय के क्षेत्र से जुड़े लोगों को उच्च सफलता मिलेगी। नौकरी में उच्च अधिकारियों से निकटता बढ़ेगी।
आज का उपाय : आज सौंफ और मिश्री अपने पास रखें।
तुला – आज दिन की शुरुआत शुभ समाचार के साथ होगी। राजनीति में अपार जन समर्थन मिलने के योग है। कार्य क्षेत्र में आपके प्रबंधन की सराहना होगी। नौकरी में नौकर चाकर वाहन आदि का सुख मिलेगा। व्यापार में आपको सूझबूझ के साथ आगे बढ़ना होगा।
आज का उपाय : आज महामृत्युंजय मंत्र का 21 बार जाप करें।
वृश्चिक- आज दिन की शुरुआत शुभ समाचार के साथ होगी। राजनीति में अपार जन समर्थन मिलने के योग है। कार्य क्षेत्र में आपके प्रबंधन की सराहना होगी। नौकरी में नौकर चाकर वाहन आदि का सुख मिलेगा। व्यापार में आपको सूझबूझ के साथ आगे बढ़ना होगा।
आज का उपाय : ओम् शुं शुक्राय नमः का जाप करें। देवी मां दुर्गाजी की पूजा वंदना करें। श्रृंगार की वस्तुएं चढ़ाएं। मीठा बांटें। यथायोग्य दान दें।
धनु – करियर कारोबार के लंबित मामले गति लेंगे। लाभ और प्रभाव बढ़ाने पर जोर होगा। चर्चा संवाद में उत्साह बना रहेगा। पेशेवर अनुबंधों में साहस पराक्रम बनाए रखेंगे। कार्य व्यापार बेहतर रहेगा। सहकारिता और स्पष्टता बढ़ाएंगे। कला कौशल पर जोर होगा। प्रबंधकीय मामलों में वृद्धि होगी। विविध प्रयासों को बढ़ावा देंगे। बड़ों का सानिध्य बनाए रखें। बड़े लक्ष्य साधेंगे। सक्रियता और निरंतरता से आगे बढ़ेंगे। पद प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। पैतृक मामलों में सुधार होगा। संकोच में कमी आएगी।
आज का उपाय : ओम् शुं शुक्राय नमः का जाप करें। देवी मां दुर्गाजी की पूजा वंदना क। श्रृंगार की वस्तुएं चढ़ाएं। मीठा बांटें। यथायोग्य दान दें।
मकर- आज दिन की शुरुआत व्यर्थ भाग दौड़ के साथ होगी। किसी शुभ समाचार मिलने के योग हैं। कार्य क्षेत्र में महत्वपूर्ण कार्य में अकारण विलंब हो सकता है। व्यापार में नए मित्र धोखा दे सकते हैं। किसी दूर देश की यात्रा पर जाने के योग हैं। यात्रा में सजगता और सावधानी बरतें।
आज का उपाय : आज श्री कृष्ण जी की भक्ति करें।
कुंभ – आज शासन सत्ता से जुड़े लोगों को महत्वपूर्ण सफलता मिलेगी। कार्य क्षेत्र में आपके साहस एवं पराक्रम की चारों सराहना होगी। राजनीति में कोई महत्वपूर्ण पद मिल सकता है। व्यापार में पिता से विशेष सहयोग प्राप्त होगा। विज्ञान के क्षेत्र में कार्यरत लोगों को शोध कार्य में कोई बड़ी सफलता मिल सकती है।
आज का उपाय : आज “रामचरित चिंतामनि चारु, संत सुमति तिय सुभग सिंगारू” मंत्र का 108 बार तुलसी की माला पर जाप करें।
मीन – आज का दिन आपके लिए सकारात्मक रहेगा। अपनी भावनाओं को नियंत्रित रखें। सामाजिक मान प्रतिष्ठा बढ़ेगी। अपने ऊपर भरोसा रखें। किसी की बहकावे में ना आए। कार्य क्षेत्र में उतार चढ़ाव बना रहेगा। परेशानी बढ़ सकती है। विरोधियों के षड्यंत्र से सावधान रहें।
आज का उपाय : आज पानी में लाल पुष्प डालकर स्नान करें।
एस्ट्रोलॉजर, रितिका मरवाहा PH no- 8837642809,7953504195