दोआबा न्यूज़लाइन
मेष राशि: आज कार्यक्षेत्र में आपकी सूझबूझ से समस्याओं का समाधान हो सकता है। परिवार में किसी बात को लेकर तनाव संभव है। आर्थिक मामलों में सावधानी रखें। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न करें।
उपाय: भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करें।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 3
वृषभ राशि: आज पुराने विवाद समाप्त करने का अच्छा अवसर है। व्यापार में नए अवसर मिल सकते हैं। निवेश करने से पहले अच्छी तरह सोच-विचार करें। प्रेम संबंधों में पारदर्शिता बनाए रखें।
उपाय: सुबह सूर्यदेव को जल अर्पित करें।
शुभ रंग: नारंगी
शुभ अंक: 1
मिथुन राशि: आज आपकी मेहनत और बुद्धिमत्ता से कार्यों में सफलता मिल सकती है। व्यापार में नए अनुबंध मिलने के योग हैं। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। आत्मविश्वास में संतुलन रखें।
उपाय: आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करें।
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 3
कर्क राशि: आज आर्थिक मामलों में लाभ के अवसर मिल सकते हैं। कार्यक्षेत्र में कुछ परेशानियां आ सकती हैं। पुराने मतभेद दूर करने का प्रयास करें। आराम और स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
उपाय: माता दुर्गा को खीर का भोग लगाएं।
शुभ रंग: आसमानी
शुभ अंक: 7
सिंह राशि: आज दिन की शुरुआत अच्छी खबर से हो सकती है। कार्यक्षेत्र में नई उपलब्धियां मिल सकती हैं। विद्यार्थियों को पढ़ाई पर ध्यान देना चाहिए। गुस्से और जल्दबाजी से बचें।
उपाय: किसी जरूरतमंद को वस्त्र या राशन दान करें।
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक: 5
कन्या राशि: आज आपकी मेहनत रंग ला सकती है। नौकरी और व्यापार में किसी अनुभवी व्यक्ति का मार्गदर्शन मिलेगा। सामाजिक गतिविधियों में सोच-समझकर भाग लें। परिवार में खुशियां रहेंगी।
उपाय: गाय को गुड़ और रोटी खिलाएं।
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक: 6
तुला राशि: आज भविष्य की योजनाओं पर काम करने के लिए अच्छा दिन है। व्यापार में नए संपर्क बनेंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार हो सकता है। प्रेम जीवन में मधुरता बनी रहेगी।
उपाय: भगवान शिव के द्वादश ज्योतिर्लिंगों का स्मरण करें।
शुभ रंग: नारंगी
शुभ अंक: 4
वृश्चिक राशि: आज आत्मविश्वास मजबूत रहेगा। रुके हुए कानूनी या सरकारी कार्यों में प्रगति हो सकती है। कार्यक्षेत्र में सहयोग मिलेगा। वैवाहिक जीवन में बाहरी हस्तक्षेप से बचें।
उपाय: भगवान गणेश को लड्डू का भोग लगाएं।
शुभ रंग: केसरिया
शुभ अंक: 2
धनु राशि: आज आपको कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन धैर्य से समाधान मिलेगा। व्यापार में सुधार के संकेत हैं। परिवार और भाई-बहनों का सहयोग प्राप्त होगा। प्रेम संबंधों में नजदीकियां बढ़ेंगी।
उपाय: शिव मंदिर में घी का दीपक जलाएं।
शुभ रंग: भूरा
शुभ अंक: 9
मकर राशि: आज पुराने विवाद सुलझने की संभावना है। कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। कोई बड़ा आर्थिक निर्णय लेने से पहले अच्छी तरह जांच करें। रिश्तों में गलतफहमियां न बढ़ने दें।
उपाय: सुबह मंदिर जाकर भगवान के दर्शन करें।
शुभ रंग: जामुनी
शुभ अंक: 3
कुंभ राशि: आज नई योजनाएं बनाने और उन्हें पूरा करने का अच्छा अवसर मिलेगा। व्यापार में सफलता के योग हैं। नौकरी में नए अवसर मिल सकते हैं। प्रेम संबंधों में धैर्य बनाए रखें।
उपाय: कुछ समय प्रकृति के बीच बिताएं और जरूरतमंद की सहायता करें।
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 1
मीन राशि: आज भाग्य का सहयोग मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में वरिष्ठ अधिकारियों की सलाह लाभदायक रहेगी। व्यापार में आर्थिक लाभ के योग हैं। परिवार में सुखद वातावरण बना रहेगा।
उपाय: भगवान गणेश को बेसन के लड्डू का भोग लगाएं।
शुभ रंग: समुद्री हरा
शुभ अंक: 7
एस्ट्रोलॉजर ऋतिका मरवाहा , मोबाइल नंबर : 79868 11800