Daily Horoscope: वृषभ राशिवालों का आज का दिन पढ़ाई, ज्ञान और महत्वपूर्ण निर्णयों के लिए उपयोगी रह सकता है, करें ये उपाय…

दोआबा न्यूज़लाइन

मेष: आज आत्मविश्वास बढ़ेगा और रुके हुए काम आगे बढ़ सकते हैं। करियर में अधिकारियों का सहयोग मिल सकता है। रिश्तों में अपनी बात खुलकर रखने का अवसर मिलेगा।
उपाय: हनुमान चालीसा का पाठ करें।
शुभ रंग: सफेद | शुभ अंक:5

वृषभ: पढ़ाई, ज्ञान और महत्वपूर्ण निर्णयों के लिए दिन उपयोगी रह सकता है। बातचीत में संयम रखें और जल्दबाजी से बचें।
उपाय: लाल वस्तु का दान करें।
शुभ रंग: हरा | शुभ अंक: 3

मिथुन: आर्थिक मामलों में स्थिरता और स्पष्टता रह सकती है। विद्यार्थियों को सफलता के अवसर मिल सकते हैं। रिश्तों में मधुरता बनाए रखें।
उपाय: विद्यार्थियों को कॉपी-किताब दान करें।
शुभ रंग: लाल | शुभ अंक: 2

कर्क: कामकाज में तेजी आएगी और टीम के सहयोग से अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। आर्थिक फैसलों में सावधानी रखें।
उपाय: हनुमान मंदिर में लाल फूल अर्पित करें।
शुभ रंग: पीला | शुभ अंक: 1

सिंह: कार्यस्थल पर आपकी सक्रियता और मेहनत दिखाई देगी। नई जिम्मेदारी या प्रशंसा मिल सकती है। निवेश में निर्णय सोच-समझकर लें।
उपाय: सूर्यदेव को जल अर्पित करें और हनुमानजी का स्मरण करें।
शुभ रंग: सुनहरा | शुभ अंक: 1

कन्या: काम में छोटी लापरवाही से बचें। योजनाओं को पूरा करने के लिए बुद्धि और व्यवस्थित प्रयास लाभ देंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार के संकेत हैं।
उपाय: गणेशजी को दूर्वा अर्पित करें।
शुभ रंग: हरा | शुभ अंक: 5

तुला: परिवार और करीबी लोगों के साथ समय अच्छा बीतेगा। भावनात्मक मामलों में संतुलन रखें और अनावश्यक बहस से बचें।
उपाय: माता लक्ष्मी को सफेद पुष्प अर्पित करें।
शुभ रंग: सफेद | शुभ अंक: 6

वृश्चिक: करियर पर फोकस बढ़ेगा और महत्वपूर्ण काम आगे बढ़ सकते हैं। सामाजिक संपर्कों से लाभ मिल सकता है। खर्चों पर नियंत्रण रखें।
उपाय: हनुमानजी को सिंदूर चढ़ाएं।
शुभ रंग: लाल | शुभ अंक: 4

धनु: आय के नए अवसर सामने आ सकते हैं। करियर में मेहनत का परिणाम मिलने की संभावना है। धार्मिक कार्यों के लिए दिन अच्छा माना गया है।
उपाय: विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें।
शुभ रंग: पीला | शुभ अंक: 4

मकर: आज चंद्रमा आपकी राशि में हैं, इसलिए मन और व्यक्तिगत मामलों पर ध्यान रहेगा। करियर में रचनात्मकता और वरिष्ठों का सहयोग मिल सकता है।
उपाय: लड्डू गोपालजी की पूजा करें।
शुभ रंग: पीला | शुभ अंक: 4

कुंभ: काम में स्मार्ट वर्क पर ध्यान दें। आर्थिक मामलों में बजट बनाकर चलें और उधार देने-लेने में सावधानी रखें। रिश्तों में संवाद बेहतर रहेगा।
उपाय: हनुमान चालीसा पढ़ें और जरूरतमंद व्यक्ति की सहायता करें।
शुभ रंग: गहरा भूरा | शुभ अंक: 4, 5, 8, 9

मीन: करियर और व्यवसाय में गति आ सकती है। आत्मविश्वास बढ़ेगा और आर्थिक अवसरों का लाभ मिल सकता है। प्रेम संबंधों में विश्वास बढ़ने के संकेत हैं।
उपाय: “ॐ नमो भगवते वासुदेवाय” मंत्र का जाप करें।
शुभ रंग: पीला | शुभ अंक: 3

एस्ट्रोलॉजर ऋतिका मरवाहा , मोबाइल नंबर : 79868 11800

Related posts

जिला कांग्रेस कमेटी ने नगर निगम जालंधर में हो रहे घोटालों का हवाला देते हुए किया जोरदार प्रदर्शन

DC वरजीत वालिया ने किसानों से मंडियों में सूखा धान लाने की अपील की

लायलपुर खालसा कॉलेज के स्टूडेंट्स ने किया बुढ़ियाना वृद्ध आश्रम का दौरा