Daily Horoscope : मीन राशि वालों को आज रुके हुए काम पूरे करने का अच्छा अवसर मिल सकता है, पढ़ें राशिफल…

दोआबा न्यूज़लाइन

मेष राशि: आज नई चीजें सीखने और अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिल सकता है। काम में सम्मान मिलेगा, लेकिन खर्चों और रिश्तेदारों से बातचीत में सावधानी रखें।
शुभ रंग: हल्का पीला
उपाय: माँ दुर्गा की चालीसा का पाठ करें।

वृषभ राशि: आर्थिक स्थिति में सुधार और कार्यक्षेत्र में प्रगति के संकेत हैं। मित्रों से सहयोग मिल सकता है। सफलता मिलने पर विनम्र बने रहें।
शुभ रंग: केसरिया
उपाय: माँ दुर्गा की आरती करें।

मिथुन राशि : नौकरी और करियर में आगे बढ़ने के अवसर मिल सकते हैं। रुके हुए काम पूरे करने पर ध्यान दें। पैसों के लेन-देन में जल्दबाजी न करें।
शुभ रंग: भूरा
उपाय: माँ दुर्गा को लाल फल अर्पित करें।

कर्क राशि : कार्यक्षेत्र में सहयोग और नई जिम्मेदारियाँ मिल सकती हैं। व्यापार के लिए दिन उपयोगी रह सकता है। अपनी सेहत को नजरअंदाज न करें।
शुभ रंग: गुलाबी
उपाय: माँ दुर्गा की चालीसा पढ़ें और जरूरतमंद की मदद करें।

सिंह राशि: परिवार की किसी पुरानी समस्या का समाधान निकल सकता है। दूर से अच्छी खबर मिलने की संभावना है। क्रोध और जल्दबाजी आपके काम बिगाड़ सकते हैं।
शुभ रंग: मैरून
उपाय: माँ कात्यायनी को लाल फल अर्पित करें।

कन्या राशि: मेहनत का अच्छा परिणाम मिल सकता है और उन्नति के नए रास्ते खुल सकते हैं। भाई-बहनों से मतभेद होने पर शांतिपूर्वक बात करें। उधार देने से बचें।
शुभ रंग: नारंगी
उपाय: माँ दुर्गा की आरती करें।

तुला राशि: आर्थिक लाभ के अवसर मिल सकते हैं। व्यापारिक कार्यों में सफलता की संभावना है। अनावश्यक खर्च और विवादों से दूर रहें।
शुभ रंग: केसरिया
उपाय: माँ दुर्गा की चालीसा का पाठ करें।

वृश्चिक राशि : किसी नए काम की योजना बन सकती है। किसी शुभचिंतक का सहयोग लाभदायक रहेगा। आर्थिक निर्णय सोच-समझकर लें और पारिवारिक बहस को बढ़ने न दें।
शुभ रंग: सुनहरा
उपाय: माँ कात्यायनी को लाल फल चढ़ाएँ।

धनु राशि: दूर से कोई अच्छी खबर मिल सकती है। परिवार और रिश्तेदारों के साथ संबंध बेहतर होंगे। व्यापारिक खर्च बढ़ सकते हैं, इसलिए बजट बनाकर चलें।
शुभ रंग: पीला
उपाय: माँ दुर्गा की चालीसा पढ़ें और भोजन का सम्मान करें।

मकर राशि: आर्थिक स्थिति बेहतर बनाने के अवसर मिल सकते हैं। किसी बड़े फैसले से पहले परिवार की सलाह लें। आलस्य से बचें और स्वास्थ्य पर ध्यान दें।
शुभ रंग: सफेद
उपाय: किसी जरूरतमंद को भोजन दान करें।

कुंभ राशि : कार्यक्षेत्र में मेहनत का लाभ मिल सकता है। संपत्ति से जुड़े मामलों में प्रगति संभव है। अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें और महत्वपूर्ण फैसले शांति से लें।
शुभ रंग: गुलाबी
उपाय: माँ दुर्गा को लाल फल अर्पित करें।

मीन राशि: रुके हुए काम पूरे करने का अच्छा अवसर मिल सकता है। प्रेम संबंधों में सकारात्मकता रहेगी। करियर और व्यापार में लाभ के लिए लगातार प्रयास करते रहें।
शुभ रंग: हल्दी पीला
उपाय: माँ दुर्गा की आरती करें और जरूरतमंद की सहायता करें।

एस्ट्रोलॉजर ऋतिका मरवाहा , मोबाइल नंबर : 79868 11800

Related posts

जालंधर में एक्साइज टीम की बड़ी रेड, घर में मिली अवैध शराब, आरोपी की पत्नी राउंडअप

नगर निगम हाउस मीटिंग को लेकर कांग्रेसी पार्षदों का फूटा गुस्सा, बोले-हमारी आवाज दबाई गई, वार्ड की समस्याओं पर कोई सुनवाई नहीं

श्री राम कथामृत के तीसरे दिन दिव्य बाल लीलाओं और श्री राम-सीता विवाह के अलौकिक प्रसंग से भाव-विभोर हुए श्रद्धालु