Daily Horoscope : कर्क राशिवाले जातक यात्रा के दौरान थोड़ी सावधानी बरतें, अन्य पढ़ें राशिफल…

दोआबा न्यूज़लाइन

मेष (Aries) राशिफल: वित्तीय मामलों में सावधानी बरतें और अपने रिकॉर्ड्स को दुरुस्त रखें। परिवार के किसी युवा सदस्य का सहयोग मिलेगा।
उपाय: आज के दिन सफेद रंग का प्रयोग शुभ रहेगा।

वृषभ (Taurus) राशिफल: कार्यक्षेत्र में काम का बोझ अधिक रह सकता है, लेकिन धैर्य रखने से सफलता मिलेगी। सेहत को लेकर लापरवाही न करें।
उपाय: भगवान शिव की पूजा करें और शिवलिंग पर जल अर्पित करें।

मिथुन (Gemini) राशिफल: कारोबारियों को आज नए और बेहतरीन अवसर मिल सकते हैं। विद्यार्थियों का पढ़ाई में मन लगेगा।
उपाय: गणेश जी की पूजा करें और उन्हें दूर्वा अर्पित करें।

कर्क (Cancer) राशिफल: किसी महत्वपूर्ण निर्णय में परिवार का सहयोग प्राप्त होगा। यात्रा के दौरान थोड़ी सावधानी बरतें।
उपाय: जरूरतमंदों को फल या अन्न का दान करें।

सिंह (Leo) राशिफल: आत्मविश्वास बढ़ा हुआ रहेगा। कार्यक्षेत्र में कोई बड़ी जिम्मेदारी या पदोन्नति मिल सकती है।
उपाय: सूर्य देव को अर्घ्य दें और ‘ॐ सूर्याय नमः’ का जाप करें।

कन्या (Virgo) राशिफल: आय और व्यय के बीच संतुलन बनाकर चलें। मानसिक शांति के लिए किसी धार्मिक स्थल पर जा सकते हैं।
उपाय: विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।

तुला (Libra) राशिफल: आज का दिन अनुकूल रहेगा। लंबे समय से अटके हुए कार्य पूरे हो सकते हैं। जीवनसाथी के साथ समय अच्छा बीतेगा।
उपाय: माता लक्ष्मी को मिश्री और लाल फूल अर्पित करें।

वृश्चिक (Scorpio) राशिफल: कार्यस्थल पर अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। किसी भी तरह के विवादित मामलों से आज दूर रहें।
उपाय: हनुमान चालीसा का पाठ करें और बूंदी का प्रसाद बांटें।

धनु (Sagittarius) राशिफल: व्यापार में लाभ के योग हैं। पारिवारिक जीवन में खुशियां बनी रहेंगी, लेकिन अपनी वाणी पर संयम रखें।
उपाय: पीले वस्त्र धारण करें और केसर का तिलक लगाएं।

मकर (Capricorn) राशिफल: स्वास्थ्य के मामले में सतर्क रहें। आज किसी करीबी से शुभ समाचार मिल सकता है।
उपाय: शनिदेव से संबंधित वस्तुएं जैसे काले तिल या सरसों का तेल दान करें।

कुंभ (Aquarius) राशिफल: प्रॉपर्टी या वाहन से जुड़े मामलों में लाभ हो सकता है। रुका हुआ धन वापस मिलने की संभावना है।
उपाय: पीपल के पेड़ के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाएं।

मीन (Pisces) राशिफल: शनि महाराज और अन्य ग्रहों की कृपा से आज का दिन सर्वोत्तम रहेगा। पैतृक संपत्ति के मामले आपके पक्ष में सुलझ सकते हैं।
उपाय: भगवान गणेश की नियमित पूजा करें और हल्दी का दान करें।

एस्ट्रोलॉजर रितिका मरवाहा , मोबाइल नंबर : 7986811800

Related posts

जालंधर पुलिस ने PM मोदी के VVIP दौरे के मद्देनज़र शहर में रुट किए डाइवर्ट

PM मोदी ने भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा के पवित्र अवसर पर देशवासियों को दी शुभकामनाएं, X पर शेयर की Post…

जालंधर में कल नहीं होगी जमीन की रजिस्ट्री, PM दौरे के चलते सब रजिस्ट्रार जालंधर-1 दफ्तर रहेगा बंद